योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत मॉनीटरिंग करें

Updated on 21-07-2022 10:25 AM

उद्यानिकी, खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि वरिष्ठ अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत मॉनीटरिंग करें। राज्य मंत्री श्री कुशवाह आज मंत्रालय में उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने ग्वालियर में पोटेटो टिश्यू कल्चर लेब निर्माण कार्य को अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू करने के लिये कहा। उन्होंने लेब की बाउण्ड्री-वॉल का निर्माण नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि बाउण्ड्री-वॉल निर्माण के लिये एजेंसी तय की जा चुकी है। निर्माण की राशि भी आवंटित की जा चुकी है। इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं होना क्रियान्वयन स्तर पर लापरवाही दर्शाता है। वरिष्ठ अधिकारी सुनिश्चित करें कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय पर हो। इसके लिये सतत मॉनीटरिंग करना जरूरी है।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि फ्लोरी कल्चर गार्डन और पोटेटो टिश्यू कल्चर लैब के कार्य को प्राथमिकता से करवाया जाये। उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नूराबाद के कार्य को अगले एक सप्ताह में पूरा करने के लिये कहा। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने चेन फेंसिंग और नर्सरियों के उन्नयन कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण श्री जे.एन. कंसोटिया, एमडी एम.पी. एग्रो श्री राजीव जैन, संचालक उद्यानिकी सुश्री निधि निवेदिता और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.