खेती के विविधीकरण के लिए किसानों को लगातार प्रेरित करें – कलेक्टर

Updated on 21-09-2022 04:52 PM
कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने कृषि आदान की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले को खाद की नियमित रैक प्राप्त हो रही है। आवंटित खाद का समुचित वितरण कराएं। सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें। खाद के वितरण की कड़ी निगरानी रखें। खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करें।
   
कलेक्टर ने कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए प्रत्येक किसान को फसल चक्र अपनाना चाहिए। खेती के विविधीकरण के लिए किसानों को लगातार प्रेरित करें। जिले में धान तथा गेंहू के कुल रकबे को 80 प्रतिशत से कम के स्तर पर हर हाल में लाया जाएगा। आगामी फसल में अलसी, सरसों, मटर, तोरिया आदि की अग्रिम बोनी के लिए किसानों को समय पर खाद और अच्छे किस्म के बीज उपलब्ध कराएं। दलहन फसल प्रोत्साहन योजना का भी किसानों को लाभ दें। इस फसल में सरसों, मसूर, अलसी तथा चने का क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करें। जिन किसानों ने गत वर्ष उन्नत सरसों लगाकर गेंहू की तुलना में अधिक लाभ कमाया उनकी सफलता की कहानियों जनसंपर्क विभाग के माध्यम से जारी कराएं। इन किसानों के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कराएं।
    कलेक्टर ने कहा कि वाटरशेड क्षेत्र में भी सरसों तथा मटर की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि विविधीकरण अपनाने वाले किसानों से कृषि विभाग के अधिकारी नियमित संपर्क में रहें। जिन क्षेत्रों में ज्वार, मक्का तथा कोदौ की अच्छी फसल है उन क्षेत्रों का अन्य किसानों को भ्रमण कराएं। बैठक में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने कहा कि जिले में वर्तमान में यूरिया तथा डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वर्तमान में सहकारी समितियों, विपणन संघ तथा निजी विक्रेताओं को मिलाकर जिले में 8 हजार 329 टन यूरिया, 3 हजार 174 टन डीएपी तथा 2 हजार 704 टन एनपीके उपलब्ध है। खाद की नियमित रूप से आवक हो रही है। सरसों, मटर, चने एवं गेंहू के उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध हैं। कृषि विविधीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.