आजादी में जनजातीय वर्ग का योगदान महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी-उप राष्ट्रपति धनखड़

Updated on 19-09-2022 05:14 PM
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की बलिदान भूमि जबलपुर में स्वयं को पाकर गर्व की अनुभूति कर हो रही है। उन्होंने कहा कि राजा शंकर शाह – कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस को वे कभी नहीं भूलेंगे। देश की आजादी में जनजातीय वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री चौहान के जनजातीय वर्ग के प्रति प्रेम और तड़प की मुक्त कंठ से सराहना की। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि जनजातीय वर्ग की युवा पीढ़ी को पूर्वजों के शौर्य, साहस और पराक्रम से अवगत कराना होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पेसा एक्ट का अंतिम ड्राफ्ट तैयार है। जल्द मध्यप्रदेश पेसा एक्ट लागू करने वाला अग्रणी राज्य होगा। भारिया जनजाति के 12 गाँव को हेबिटेट राइटस प्रदान किये गये हैं। प्रतिभाशली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश के सर्वोच्च पद पर पहली बार जनजातीय वर्ग की महिला का आसीन होना प्रदर्शित करता है कि देश बदल रहा है। उन्होने कहा कि जनजातीय वर्ग के वीरों और वीरांगनाओं द्वारा आजादी के लिये जगाई गई अलख की लौ स्वतंत्रता तक अनवरत जलती रही। जनजातीय वर्ग के रणबाँकुरों के बलिदान ने आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में तोप के मुँह पर भी राजा शंकर शाह – कुंवर रघुनाथ शाह का राष्ट्र-प्रेम के साथ बलिदान उच्च प्रतिमान स्थापित करता हैं। जनजातीय वर्ग की वीरांगना रानी दुर्गावती का देश-प्रेम और लोक-कल्याणकारी शासन प्रणाली प्रेरणादायी है।

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिये मुख्यमंत्री चौहान का समर्पण ही उन्हें निरंतर कार्य करने प्रेरित करता है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई सभी योजनाओं को मुख्यमंत्री चौहान ने धरातल पर उतार दिया है। खेल, शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में जनजातीय वर्ग के लोगों ने अपनी प्रतिभा को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया है। मुख्यमंत्री चौहान के प्रयासों से आने वाले समय में और भी बेहतर नतीजे मिलेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जबलपुर में आजादी के अमृत महोत्सव में गुमनाम जनजातीय नायकों को पुन: प्रतिष्ठा दिलाने के लिये तैयार किया जा रहा संग्रहालय विश्व स्तरीय होगा। अगली बार जब भी आऊँगा, संग्रहालय में आना बहुत ही मार्मिक क्षण होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.