स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान संगोष्ठी 12 सितम्बर को

Updated on 10-09-2022 05:13 PM

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल 12 सितम्बर को जबलपुर के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में "स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान" पर एक दिवसीय संगोष्ठी, प्रदर्शनी और छात्र संवाद का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान और जनजातीय नायकों के बलिदान को युवा पीढ़ी से परिचित कराने के उद्देश्य से देश में 100 से अधिक विश्वविद्यालय में यह कार्यक्रम हो रहे हैं। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ. सीता प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया और संचालक डॉ. आर.के. मेहिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

देश की सुरक्षा पर जब-जब संकट आया है, जनजातीय समाज ने अपने शौर्य और बलिदान से राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जनजातीय समाज ने कभी भी विदेशी दासता स्वीकार नहीं की, सशस्त्र विद्रोह और संघर्ष किया। तिलका माँझी के नेतृत्व में पहीड़िया आंदोलन, कोया जनजातीय का विद्रोह, कोल जनजाति द्वारा सशस्त्र संघर्ष, भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में संघर्ष, सिद्धू-कान्हू के नेतृत्व में संथाल आंदोलन, मानगढ़ का बलिदान आदि की एक समृद्ध परंपरा रही है। संगठित आंदोलनों और विद्रोहों के अलावा जनजातीय समाज द्वारा वैयत्तिक बलिदान की भी एक लंबी श्रंखला रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.