सहकारिता कर्मचारियों ने गेहूं खरीद का किया बहिष्कार

Updated on 29-03-2022 07:15 PM

   भोपाल अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के सहकारिता कर्मचारियों ने गेहूं खरीद का बहिष्कार कर दिया और आंदोलन की शुरुआत कर दी हैा ऐसे में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का काम रुक गया है। इससे किसान परेशान है। उसके गेहूं की तुलाई का काम नहीं हो पा रहा है। ट्रालियां धूप में खड़ी हुई हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं का वजन कम हो रहा है। रुपयों की जरूरत है, वह भी पूरी नहीं हो रही है। हड़ताल करने वाले सहकारी कर्मचारी है। ये प्रदेश की सहकारी गेहूं उपार्जन समितियों में वर्षों से काम करते रहे हैं।

पूर्व में इनकी संख्या एक लाख से अधिक थी। बीच में इनमें से हजारों कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए, कुछ की मौत हो गई है। बचे हुए कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने हमें शासकीय सेवक नहीं माना है। हमारी मांग है कि हमें भी नियमित कर्मचारी माना जाए और उसी के मुताबिक वेतनमान दिया जाए। जब तक ये दो मांगे नहीं मान ली जातीं, तब तक गेहूं खरीदी से इंकार कर रहे हैं।

बता दें कि इन कर्मचारियों ने पूर्व में भी विरोध दर्ज कराया था। तब शासन की तरफ से इन्हें मना लिया गया था और इन्होंने गेहूं खरीद शुरू कर दी थी। इन्होंने मांगें पूरी नहीं होने का आरोप लगाते हुए बीते हफ्ते से फिर हड़ताल शुरू की है। ये हाल ही में राजधानी में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरियों के बंगले तक पहुंचे थे, जहां इन्होंने चार घंटे तक विरोध दर्ज कराया था। फिर ये लौट गए थे। तब से जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बीएस चौहान का कहना है कि किसी भी जिले में काम नहीं कर रहे हैं।

 सरकार ने ही हमें इसके लिए मजबूर किया है। सरकार के लिए 55 हजार कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करना बड़ी बात नहीं है, तब भी शासन के कुछ अधिकारियों ने हठधर्मिता वाला रवैया अपनाकर रखा है। ये मुख्यमंत्री के सामने मूल समस्या को पेश नहीं कर रहे हैं। कह रहे हैं कि सहकारी कर्मचारियों के बिना भी गेहूं खरीद हो जाएगी, जो संभव ही नहीं है। यह कदम किसानों की मेहनत पर पानी फेरने जैसा साबित होगा, लेकिन अधिकारियों को इससे लेना देना नही है। बीएस चौहान ने मांग की है कि सरकार को उनकी मुश्किलों को देखते हुए उनकी मांगों को मानना चाहिए, क्योंकि यह उनका हक है। वे वर्षों से शासकीय कामकाज ही कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.