मप्र में कोरोना विस्फोट...24 घंटे में 11 हजार नए मामले

Updated on 23-01-2022 05:06 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में कोरोना से एक दिन में 5 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। इनमें 5 महीने की नवजात भी शामिल है। 24 घंटे में 11274 नए पॉजिटिव केस मिले। एक्टिव केस बढ़कर 61388 हो गए। संक्रमण दर 13 प्रतिशत के पार है। सागर विधायक शैलेंद्र जैन संक्रमित आए हैं। पॉजिटिव आने से पहले विधायक नगर मंडल की बैठक में शामिल होने के लिए रामपुरा वार्ड और शुक्रवारी वार्ड पहुंचे थे। यहां वह मंडल के कार्यकर्ताओं से मिले थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संक्रमित आने की जानकारी देते हुए संपर्क में आने वालों से जांच कराने के लिए कहा।

भोपाल में 2107 नए केस मिले। ये तीनों लहरों का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले दूसरी लहर में 28 अप्रैल 2021 को 1853 नए केस मिले थे। दूसरी लहर 1 अप्रैल से शुरू हुई थी और 28वें दिन संक्रमण का पीक गया था। तीसरी लहर 25 दिसंबर 2021 से शुरू हुई है और 21 जनवरी को 28 दिन पूरे हुए हैं। भोपाल में भी एक मौत रिपोर्ट हुई है।

इंदौर में 3169 नए संक्रमित मिले। इंदौर में 7 महीने बाद एक दिन में संक्रमण से 3 मौतें भी हुईं। जिन 3 मरीजों की मौत हुई है, उनमें 70 वर्षीय बुजुर्ग शुगर और 50 वर्षीय व्यक्ति थैलेसिमिया से पीडि़त थे। 20 वर्षीय युवती की भी मृत्यु हुई है। वह एमआरटीबी में जहर खाने के बाद भर्ती हुई थी। यहां टेस्ट में पॉजिटिव आई।

ग्वालियर में 5 दिन की नवजात की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। बच्ची का जन्म डबरा सिविल अस्पताल में हुआ था। तबीयत बिगडऩे पर जब जांच की गई, तो वो संक्रमित मिली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्वालियर में 730 संक्रमित मिले हैं। 586 मरीज ग्वालियर तो 104 मरीज दूसरे जिलों के हैं। 40 मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नए संक्रमितों में 27 बच्चे और 40 बुजुर्ग भी शामिल हैं। शुक्रवार को 612 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। अब जिले में एक्टिव केस 4239 हो गए हैं। अंचल के शिवपुरी में 145, मुरैना 105, दतिया में 96, श्योपुर में 37 और भिंड में 17 नए मरीज मिले।

जबलपुर में 740 नए केस सामने आए। तीसरी लहर में ये सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले अप्रैल 2021 में इतने केस एक दिन में सामने रहे थे। हालांकि, 300 से अधिक लोग कोविड से ठीक भी हुए। जिले में एक्टिव केस की संख्या 4 हजार के लगभग पहुंच चुकी है।

भोपाल में कोलार हॉटस्पॉट

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक भोपाल में शुक्रवार को मिले नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 408 केस कोलार के हैं। यह इलाका सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। इसके बाद बैरसिया में 1, ओल्ट सिटी में 61, गोविंपुरा 290, हुजूर 22, एमपी नगर 96, टीटी नगर 170 और बैरागढ़ में 185 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.