कोरोना: रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या 300 से नीचे आई

Updated on 03-03-2022 07:59 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में रोजाना मिलने वाले कोरोना के मरीजों की संख्या अब 300 से नीचे गई है। कोरोना के रोजाना औसतन 289 मरीज घट रहे हैं। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक पर गई है। प्रदेश में 22 जनवरी को कोरोना के पीक (एक दिन में सर्वाधिक मरीज) पर पहुंचने के बाद मरीजों की संख्या में कमी आना शुरु हुआ है। बीते मंगलवार को 259 और सोमवार को 285 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके उलट मरीजों के बढ़ने की रफ्तार देखें तो पीक पर पहुंचने तक औसतन 408 मरीज रोज बढ़े थे।

यानी तीसरी लहर में मरीज जिस रफ्तार से बढ़े थे, उस तरह से घटे नहीं हैं। बता दें कि 26 दिसंबर 2021 को 256 मरीज मिलने के बाद रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 22 जनवरी को सर्वाधिक 11,274 संक्रमित मिले थे। इसके बाद मरीजों की संख्या कम होते-होते एक मार्च को 259 पर गई है। यानी अब लगभग उतने ही मरीज रोज मिल रहे हैं, जितने से तीसरी लहर में मरीजों के बढ़ने की शुरुआत हुई थी। तीसरी लहर में अब तक दो लाख 45 हजार मरीज मिल चुके हैं।

इनमें 89,210 मरीज तीसरी लहर शुरू होने से लेकर पीक पर पहुंचने तक (27 दिन) में मिले थे। 1,56,545 मरीज पीक के बाद घटते हुए अब तक मिले हैं। इस तरह बढ़ते समय रोज औसतन 3304 मरीज मिले, जबकि घटने के दौरान हर दिन औसतन 4119 मिले। तीसरी लहर में मिले मरीजों में से 456 की मौत हुई है, जो इस लहर में कुल संक्रमितों का 0.18 प्रतिशत है।

इस बारे में गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल के छाती श्वास रोग विभाग के  विभागाध्यक्ष डा. लोकेन्द्र दवे का कहना है कि चौथी लहर के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। तीसरी लहर में मरीज बढ़ रहे थे, तब लोगों ने सावधानी रखी, जिससे रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या कम रही। मरीज घटने लगे तो लोगों ने सावधानी रखना कम कर दिया। मास्क और शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया। इस कारण मरीज घटकर उसी स्तर पर आने में ज्यादा दिन लगे और हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या भी ज्यादा रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.