कोरोना: संक्रमण की जांच कराने वालों की संख्या घटी

Updated on 10-02-2022 06:18 PM

तीसरी लहर का प्रकोप कम होने से मामलों में आई  गिरावट 
  भोपाल । राजधानी में कोरोना संक्रमण की जांच कराने वालों की संख्या में भारी कमी आई है। शहर में फीवर क्लीनिकों में पहुंचकर जांच कराने वालों की संख्या भी गिरावट आई है। तीसरी लहर का प्रकोप कम होने के साथ संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। भोपाल के 48 फीवर क्लीनिकों में एक हफ्ते पहले तक हर दिन करीब 1800 लोग जांच कराने के लिए पहुंच रहे थे। अब हर दिन 400 से 500 मरीज ही आ रहे हैं। भोपाल के सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि संक्रमण अब कम हो रहा है। इस कारण कम लोग जांच के लिए आ रहे हैं। जांच कराने वाले करीब 20 प्रतिशत ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें बीमारी नहीं होती बल्कि यात्रा या किसी अन्य मकसद से आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की जरूरत होती है। भोपाल में हर दिन छह हजार सैंपल लेने का लक्ष्य है। फीवर क्लीनिक में खुद आकर जांच कराने वालों की संख्या घटी तो अब स्टेशनों पर औचक सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। रानी कमलापति, भोपाल और संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर कुल 14 टीमें लगाई गई हैं। मंगलवार तक तीनों जगह मिलाकर रोज 1200 से 1500 सैंपल लिए जा रहे थे। बुधवार को दो हजार सैंपल लिए गए हैं। गुरुवार से 3200 तक करने का लक्ष्य है। सभी सैंपल आरटी-पीसीआर जांच की खातिर लिए जा रहे हैं। बता दें कि भोपाल में तीसरी लहर के पीक के दौरान रोजाना सैंपलों की संख्या आठ हजार तक पहुंच गई थी। शनिवार, रविवार और सोमवार को यह आंकड़ा पांच हजार से नीचे आ गया था। उधर भोपाल में बुधवार को कोरोना के 5577 सैंपल की जांच में 531 मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 9.5 फीसद रही। मंगलवार को भोपाल में 4786 सैंपलों की जांच में 574 मरीज मिले थे और संक्रमण दर 12 प्रतिशत रही थी। यह दर पिछले महीने 26 फीसद तक पहुंच गई थी। राहत की बात यह भी है कि भोपाल में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्‍या भी घटते हुए छह हजार के करीब पहुंच गई है। फिलहाल भोपाल में 6082 सक्रिय मरीज हैं1 इनमें से 108 मरीज निजी व सरकारी अस्‍पतालों में भर्ती हैं। बाकी मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.