निगम अमले ने करों के रूप में वसूली 09 करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक की राशि

Updated on 01-04-2022 04:23 PM

भोपाल नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली के प्रभावी प्रयासों एवं राज्य शासन के आदेश पर नेशनल लोक अदालत की भांति सम्पत्तिकर एवं जल उपभोक्ता प्रभार की बकाया राशियों पर 31 मार्च 2022 तक अधिभार में दी जा रही छूट के परिणाम स्वरूप चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतिम दिन समाचार लिखे जाने तक 09 करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक की राजस्व वसूली की।

निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी द्वारा भी राजस्व वसूली प्रभावी ढंग से करने और बकायादारों को अधिक से अधिक अधिभार में दी जा रही छूट का लाभ प्रदान करते हुए अधिक से अधिक राजस्व वसूली करने के निर्देशों के परिपालन में निगम अमले ने प्रात:काल से वसूली का कार्य प्रारंभ किया और अभी भी वसूली का सिलसिला निरंतर जारी है।

निगम द्वारा विगत दिनों से लगातार जोन/वार्ड कार्यालय एवं नागरिक सुविधा केन्द्र खुले रखे गए और करदाताओं से निरंतर संपर्क कर करों की अदायगी हेतु प्रेरित भी किया गया। 

                निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी द्वारा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विभिन्न वार्ड कार्यालयों का निरीक्षण कर प्रभावी ढंग से अधिक से अधिक राजस्व वसूली करने और नेशनल लोक अदालत की भांति सम्पत्तिकर एवं जल उपभोक्ता प्रभार की राशियों पर अधिभार में दी जा रही

छूट का लाभ देकर सुविधापूर्ण तरीके से करों की वसूली करने के निर्देशों के परिपालन में निगम के राजस्व अमले ने गुरूवार को प्रात:काल से ही प्रभावी राजस्व वसूली का कार्य प्रारंभ किया। कर जमा करने के साथ ही निगम अमले ने व्यक्तिगत रूप से एवं दूरभाष के माध्यम से करदाताओं से निरंतर सम्पर्क किया और समाचार लिखे जाने तक 09 करोड़ 84 लाख 55 हजार 326 रुपये की राजस्व वसूली की जिसमें मुख्य रूप से सम्पत्तिकर के 8274 प्रकरणों में 07 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक एवं जल उपभोक्ता प्रभार के 4647 प्रकरणों में 02 करोड़ 36 लाख रुपये से अधिक की वसूली की। निगम के जोन, वार्ड कार्यालयों एवं नागरिक सुविधा केन्द्रों पर करदाताओं द्वारा कर जमा का क्रम निरंतर जारी है।                           


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.