लोक निर्माण विभाग की पीआईयू में भ्रष्टाचार का बोलबाला

Updated on 18-11-2022 08:30 PM
भोपाल । मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग की प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट यानि पीआईयू के ईई  कमल सिंह कौशिक के रिश्वत लेते भोपाल में रंगे हाथ पकड़े जाने से एक बार फिर यहां भ्रष्टाचार होने के आरोपों की पुष्टि हुई है। इसके पहले पीआईयू के अतिरिक्त संचालक चीफ इंजीनियर एस एल सूर्यवंशी पर भोपाल के हमीदिया अस्पताल के भवन निर्माण में 46 करोड़ की हेरफेर करने की खबरें देश के प्रमुख अखबार दैनिक भास्कर में सुर्खियां बन चुकी है।
दरअसल भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही शिवराज सरकार के राज में पीआईयू में भ्रष्टाचार की जड़ें कमजोर होने की जगह लगातार मजबूत होने के पीछे इसकी कमान संभाल रहे एस एल सूर्यवंशी जिम्मेदार दिख रहे हैं जो 12 साल पहले 2010 में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो अर्थात ईओडब्ल्यू के हत्थे चढ़ चुके हैं। वर्तमान में इस प्रकरण को लेकर न्यायालयीन कार्रवाई का सामना कर रहे एस आर सूर्यवंशी का पीआईयू के मुखिया होने के बाद से ही लोक निर्माण विभाग की इस महत्वपूर्ण इकाई में हर काम में लेन देन का चलन बढ़ा है।
               अनुसूचित जाति जनजाति से आने वाले चीफ इंजीनियर एस एल सूर्यवंशी ने भ्रष्टाचार की खबरें बाहर जाने से रोकने और पत्रकारों को पीआईयू में आने से रोकने के लिए भी असफल कोशिशें की हैं। इसके चलते उन्होंने अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री को पत्र लिखकर पत्रकारों की आवक जावक को आरक्षित वर्ग के विरोधियों की साज़िश बताने से भी परहेज़ नहीं किया।
               एस एल सूर्यवंशी के पास 12 साल पहले ईओडब्ल्यू द्वारा डाले गए छापे में आय से  चार गुनी संपत्ति मिली थी । यह मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद एक दशक में उनकी  संपत्ति में लगातार दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी होने से जुड़े कई किस्से चटखारे लेकर सुनाए जाते हैं। इसके पीछे सूर्यवंशी द्वारा पीआईयू के अधीन आने वाले भोपाल , ( रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाए कमल सिंह कौशिक इसी यूनिट के मुखिया थे) रायसेन ,विदिशा, सीहोर , होशंगाबाद , हरदा , बैतूल  और शाजापुर जिलों में  मनपसंद परियोजना यंत्रियों की पदस्थापना होना मुख्य कारण हैं। सूर्यवंशी ने सीहोर पीआईयू की कमान एसडीओ बनाकर सहायक यंत्री कपिल त्यागी को सौंप रखी है जो इस पद की पात्रता ही नहीं रखते है। सूर्यवंशी को खुश रखने की एवज में कपिल त्यागी भी जमकर मलाई खा रहे हैं और अपनी पत्नी प्रियंका के नाम से प्रियंका कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाकर करोड़ों रुपए के ठेके ले रहे हैं।
               ( शेष अगले अंक में )

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.