नगर परिषद द्वारा सर्दी की कड़कड़ाहट में अलाव के नाम पर भ्रष्टाचार

Updated on 18-01-2022 06:10 PM

कैलारस।  नगर में इन दिनों कोहरे एवं सर्दी की कड़कड़ाहट से आम व्यक्ति परेशान। नगर परिषद कैलारस द्वारा कोई अलाव की सुविधा नहीं दिखाई दी जा रही है। सर्दी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दो बार 4-4 लकड़ी डालकर फर्जी आवरण बनाया। इन दिनों आम नागरिक सर्दी को देखते हुए नाश्ता की दुकान चाय की दुकान एवं कूड़ा कचरा इक_ कर आग जलाकर सर्दी से बचने का उपाय कर रहे हैं।

 जबकि नगर परिषद कैलारस द्वारा शहर में अलाव की सुविधा नहीं की जा रही है। इस समय नगर परिषद कैलारस द्वारा लापरवाही देखने को मिलती है। जब इस विषय में शहर के महेश शुक्ला पंकज उपाध्याय, गणमान्य नागरिकों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी अतर सिंह रावत से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अब तक 30 क्विंटल लकड़ी अलाव में सुविधा दी गई है। जबकि उनके द्वारा स्थानों के बारे में जानकारी ली गई तो इस बात पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने चुप्पी साधी और कोई सटीक जवाब नहीं दिया। इस मामले में मुख्य नगरपालिका अधिकारी भ्रष्टाचार का बड़ावा देखने को मिलता है। क्योंकि गरीब एवं असहाय लोग चाय की दुकान नाश्ता की दुकान पर कांपते हुए भट्टी पर खड़े रहते हैं।

राजू गुप्ता मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कैलारस का कहना है कि इस समय सर्दी की कड़कड़ाहट में नगर पालिका द्वारा अलाव देखने को नहीं मिल रहा है। इसकी हम नगर पालिका अधिकारी से चर्चा करेंगे। शिकायतकर्ता महेश शुक्ला शहरी निवासी द्वारा कहा गया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी अतर सिंह रावत सिंह से बात की गई जिन्होंने अलाव नाम पर 30 क्विंटल लकड़ी का जिक्र किया।

 जब उनसे किस-किस स्थानों पर अलाव रखा जाता है तो मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने चुप्पी साधी। और सटीक जवाब नहीं दिया। जब महेश शुक्ला द्वारा बताया गया कि पब्लिक स्थान जनपद, हॉस्पिटल, पहाड़गढ़ रोड चौराहा, पुराना बस स्टैंड एवं नए बस स्टैंड पर अलाव की सुविधा होनी चाहिए जिससे गरीब एवं असहाय लोग ऐसी सर्दी में राहत मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.