भोपाल से लांच होगा देश का पशुसखी प्रशिक्षण A-HELP कार्यक्रम

Updated on 21-07-2022 10:19 AM

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा 23 जुलाई को संयुक्त रूप से भोपाल से देश में 'A-HELP' प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में पंजीकृत स्व-सहायता समूहों की ऐसी महिला सदस्य, जो पशुसखी के रूप में विभिन्न पशुपालन गतिविधियों में सहयोग दे रही हैं, को 'A-HELP' (Accredited Agent for Health and Extension of Livestock Production) के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया सहित केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, राज्यों के प्रमुख सचिव और मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में शनिवार को सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होगा। इसमें प्रतीक चिन्ह का भी लोकार्पण किया जाएगा।

'A-HELP' समुदाय आधारित महिला कार्यकर्ता हैं, जो पशु चिकित्सकों को स्थानीय विभागीय कार्यों में सहयोग देने के साथ पशुपालकों को उद्यमिता विकास के लिये ऋण लेने, आवेदन भरने, पशुओं के कान की टेगिंग को चिन्हित कर इनाफ पोर्टल पर दर्ज कराने और पशुधन बीमा आदि कार्यों में सहायता करेंगी। विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग और निचले स्तर तक पशुपालकों को जानकारी उपलब्ध कराने में 'A-HELP' की सहायता ली जा सकेगी। इससे 'A-HELP' को आय का साधन भी उपलब्ध हो सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.