MP में कोरोना से 6 दिन में 4 मौतें:जबलपुर में 3 दिन से रोज 1 डेथ; परिजनों ने बताई अस्पतालों की ये सच्चाई

Updated on 08-08-2022 11:27 PM

मध्यप्रदेश में कोरोना के नए मरीजों के साथ बढ़ते मौत के आंकड़े डराने लगे हैं। पिछले 6 दिन में 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा टेंशन जबलपुर में है। यहां 6 दिन में 3 मरीजों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में 24 घंटे में 184 नए संक्रमित मिले हैं। इंदौर में 62, भोपाल में 41, जबलपुर में 15, होशंगाबाद में 12, ग्वालियर में 11, नरसिंहपुर, सीहोर में 6-6, रायसेन में 5, मुरैना, उज्जैन में 4-4, बैतूल, दतिया, हरदा, कटनी, खरगोन, मंडला, शिवपुरी में 2-2 और बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, खंड़वा में 1-1 नया मरीज मिला है।

दो महीने से कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें जबलपुर में हो रही हैं। परिजन का कहना है कि प्राइवेट हॉस्पिटल्स में मरीजों को भर्ती तो कर लेते हैं। लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाज से इनकार कर मेडिकल कॉलेज या सरकारी अस्पताल रेफर कर देते हैं।

केस-1 ... रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मेडिकल ले जाने को कहा

जबलपुर में 5 अगस्त को कविता नागपाल (58) को 27 जुलाई को सांस लेने में दिक्कत हुई। उनके बेटे विजय नागपाल ने बताया कि हमने डॉक्टर को दिखाया। आराम नहीं मिला तो 1 अगस्त को जबलपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। यहां कोविड टेस्ट निगेटिव आया। तीन दिन तक भर्ती रहने के बाद जब हालत नहीं सुधरी, तो फिर कोरोना की जांच कराई गई। इस बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अस्पताल वालों ने मेडिकल कॉलेज ले जाने को कह दिया। यहां एक दिन भर्ती रहने के बाद अगले दिन सुबह 4 बजे डेथ हो गई।

केस-2 ... रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल वापस लाने को कहा

रांझी के रहने वाले खुशीराम राठौर (71) को 4 अगस्त को सीने में दर्द हो रहा था। उनके बेटे विजय राठौर ने बताया कि हम पापा को जबलपुर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां भर्ती करने के बाद कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हॉस्पिटल वालों ने कहा कि इन्हें घर ले जाओ। 8 दिन बाद निगेटिव हो जाएंगे, तब ले आना। उनकी हालत बिगड़ रही थी। हम दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक दिन एडमिट रहने के बाद 4 अगस्त को डेथ हो गई। जांच में उनके हार्ट में ब्लॉकेज बताए गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.