हरियाली अमावस्या पर गौ-शालाओं में 21 हजार पौधे रोपेगा गौ-संवर्धन बोर्ड

Updated on 12-07-2022 06:11 PM

अध्यक्ष मध्यप्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड (कार्य परिषद) स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने बताया कि आगामी हरियाली अमावस्या (28 जुलाई) को गौ-संवर्धन बोर्ड द्वारा प्रदेश की गौ-शालाओं में 21 हजार पौध-रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी पंजीकृत गौ-शालाओं में 5-5 पौधे और आगर-मालवा के सालरिया में स्थित कामधेनु गौ-अभयारण्य परिसर में बड़ी संख्या में पौध-रोपण होगा।

स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने बताया कि हरियाली अमावस्या के दिन ही रीवा जिले के 'बसावन मामा' और 'गौ-वंश वन्य विहार', ग्वालियर जिले के रानीघाटी परिक्षेत्र और लालटिपारा गौ-शाला में संतों की उपस्थिति में पौध-रोपण किया जाएगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा भी प्रदेश के कार्यालय परिसरों में पौध-रोपण किया जाएगा। उन्होंने जन-साधारण से पौध-रोपण में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हरियाली अमावस्या प्रकृति और पर्यावरण को संरक्षित करने की भारतीय पर्व परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व धरती को हरीतिमा से सुशोभित और सुसज्जित करने का संदेश जन-मानस को हजारों वर्ष से देता आ रहा है। वर्तमान पर्यावरण असंतुलन के संदर्भ में इसका पालन और भी प्रासांगिक हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.