भोपाल के कलियासोत डैम से बाहर निकले मगरमच्छ

Updated on 27-07-2022 07:32 PM

भोपाल के कलियासोत डैम किनारे मगरमच्छ और घड़ियालों के हमले का खतरा बढ़ गया है। गेट बंद होते ही लोग मछली पकड़ने और पार्टी करने पहुंच रहे हैं। रात में दो मगरमच्छ गेट नंबर-13 के पास देखे गए। कुछ दूर पर ही लोग मछली पकड़ रहे थे। इनमें बच्चों से लेकर महिलाएं भी शामिल थीं। मगरमच्छ होने की खबर मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ा। डैम में 21 से ज्यादा मगरमच्छ है। दो साल के भीतर उनके हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं।

बारिश थमने के बाद कलियासोत डैम के गेट बंद हो गए हैं। डैम किनारों पर दिन-रात लोग मछली पकड़ते हुए देखे जा सकते हैं। इसके अलावा पार्टी भी कर रहे हैं। जरा सी चूक होने पर मगरमच्छ और घड़ियाल हमला कर सकते हैं। बावजूद लोग नहीं मानते। इसी बीच किनारों पर घड़ियाल देखने जाने से चिंता बढ़ गई है। कोलार फायर ऑफिसर पंकज खरे ने बताया, डैम किनारे लगातार सर्चिंग कर रहे हैं और लोगों को समझा रहे कि वे पानी में न उतरे। वन विभाग के एसडीओ आरएस भदौरिया ने बताया, डैम में मगरमच्छ और घड़ियाल दोनों है। लोगों को किनारों से दूर रहने की समझाईश दी जा रही है।

गेट नंबर-13 के पास सबसे ज्यादा भीड़
फायर ऑफिसर खरे ने बताया, डैम के गेट बंद होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मछली पकड़ने पहुंच गए। इसी दौरान गेट नंबर-13 पर मगरमच्छ दिखाई दिए। तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को हटाया। बता दें कि गेट बंद होने के बाद बड़ी संख्या में मछलियां तैरती हुई मिलती हैं। इसलिए लोग मछली पकड़ने के लिए पानी में उतर जाते हैं।

कई बार हो चुके हमले
कलियासोत डैम में मगरमच्छ-घड़ियाल के हमलों के कई मामले सामने आ चुके हैं। जून-2020 में डैम के गेट नंबर 13 के पास मछली पकड़ रहे एक युवक को मगरमच्छ खींचकर पानी में ले गया था। बाद में उसका शव मिला था। इसके कुछ दिन पहले भी एक अन्य युवक पर हमला हुआ था। कई बार मगरमच्छ सड़कों पर भी आ चुके हैं।

कलियासोत और केरवा में है मगरमच्छ-घड़ियाल
इसी साल फरवरी में वन विभाग ने मगरमच्छ और घड़ियाल की संख्या को लेकर सर्वे कराया था। सर्वे में कलियासोत डैम में 21 और केरवा डैम में 1 मगरमच्छ मिला था। इनमें 9 वयस्क थे। मगरमच्छों की लंबाई 3 से 9 फीट है। इसके बाद नाइट सर्वे हुआ। जिसमें इनकी संख्या बढ़ गई थी, क्योंकि जून-जुलाई में प्रजनन के समय मादा मगरमच्छ-घड़ियाल ने अंडे भी दिए थे। अब फिर सर्वे होगा और उसमें संख्या की तस्वीर साफ होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.