कृषि आय बढ़ाने के लिए फसल विविधीकरण जरूरी - केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर

Updated on 21-02-2022 05:51 PM

मुरैना केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल अंचल में कृषि, उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिये केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक सुविधायें जुटाई जा रही हैं, जिनमें राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड अर्थात उद्यानिकी का क्षेत्रीय कार्यालय, टिश्यू कल्चर लैब, फ्लोरी कल्चर गार्डन राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र प्रमुख हैं। इन सबके माध्यम से क्षेत्र में कृषि और किसानों की प्रगति के नए द्वार खुले हैं। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ग्वालियर-चंबल अंचल के किसानों के लिये उद्यानिकी एवं प्रसंस्करण विषय पर यहाँ कृषि महाविद्यालय ग्वालियर के ऑडिटोरियम में आयोजित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण आज की महत्वपूर्ण जरूरत है। किसानों को इसे प्रमुखता से अपनाना चाहिए।       

संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभारभारत सिंह कुशवाह ने की। श्री कुशवाह ने इस अवसर पर कहा कि किसानों की राय लेकर प्रदेश के बजट में कृषि योजनाओं के लिये प्रावधान किए जायेंगे।  

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा ग्वालियर, दतिया, भिण्ड मुरैना जिले के प्रगतिशील किसानों को उद्यानिकी और आलू सहित अन्य फसलों के प्रसंस्करण की बारीकियां सिखाई गईं। कृषि वैज्ञानकों द्वारा खासौर पर आलू उत्पादन उसका प्रसंस्करण, मधुमक्खी पालन एवं जैविक उद्यानिकी का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर किसानों से प्रदेश के बजट के लिये सुझाव भी लिए गए। 

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने नईदिल्ली से वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हमेशा यही इच्छा रहती है कि किसान आगे बढ़ें, उनकी आमदनी बढ़े, बिचौलियों की समाप्ति हो और खेती समृद्ध हो ताकि देश के नव निर्माण में किसान अहम योगदान दे सकें। इसी सोच के साथ केन्द्र सरकार ने पिछले सात साल के दौरान कई अभिनव योजनाओं का सृजन कर उन्हें भलीभाँति क्रियान्वित किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साढ़े 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ एक करोड़ 82 लाख रूपए की राशि पहुँचाई है। श्री तोमर ने कहा कि देश में 86 प्रतिशत छोटे किसान हैं। उन्हें ताकत देने के लिये सरकार 6 हजार 865 करोड़ रूपए खर्च कर 10 हजार नए एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) बनाए जा रहे हैं। किसानों की उपज को सुरक्षित करने के लिये वेयर हाउस और कोल्ड स्टोरेज की चैन स्थापित की जा रही है।  

कार्यक्रम में श्री कप्तान सिंह सहसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.एस. तोमर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी, संयुक्त संचालक उद्यानिकी श्री तोमर, उप संचालक कृषि श्री डीएल कोरी समेत उद्यानिकी, कृषि अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक तथा ग्वालियर, भिंड, मुरैना दतिया जिले के प्रगतिशील कृषक मौजूद थे।  

उत्पादन के साथ प्रोसेसिंग से भी जुड़ें किसान - प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुरैना के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि किसान दोहरी भूमिका में आएं। वे केवल फसल उत्पादन तक सीमित रहकर अपनी उपज की प्रोसेसिंग भी करें। प्रोसेसिंग यूनिट के लिये सरकार बड़ा अनुदान देती है। श्री कुशवाह ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार देश प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। इसी उद्देश्य से दोनों सरकारों द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से भरपूर मदद मिल रही है। केंद्र द्वारा ग्वालियर में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए श्री कुशवाह ने केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर का आभार माना। साथ ही कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में यह संभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। श्री कुशवाह ने जैविक खेती अपनाने पर भी विशेष बल दिया।  

किसानों को मिलेगी खेतों की तार फैंसिंग की सुविधा

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर जानकारी दी कि पशुओं से उद्यानिकी फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिये खेतों की तार फैंसिंग की सुविधा का प्रावधान भारत सरकार के कृषि विभाग की योजना में कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह के सुझाव पर भारत सरकार किसानों के लिए यह राष्ट्रव्यापी सुविधा देने जा रही है। 

-बजट के लिए किसानों से लिए गए सुझाव

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि किसानों के सुझावों के आधार पर प्रदेश के बजट में कृषि योजनाओं के लिये प्रावधान हों। श्री कुशवाह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद किसानों से बजट के लिये सुझाव लिए। किसानों ने खासतौर पर उद्यानिकी फसलों की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) निर्धारित करने, आलू एवं अन्य उद्यानिकी फसलों के बीज पर अनुदान, उद्यानिकी फसलों के लिये विशेष प्रशिक्षण, पशुधन नस्ल सुधार इत्यादि के लिये बजट प्रावधान करने के सुझाव दिए।  

उद्यानिकी योजनाओं के तहत बाँटे उपकरण बीज

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह ने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के तहत ग्वालियर जिले के किसानों को 200 वर्मीवेड, 138 स्प्रे पम्प, सब्जी बीज की 128 किट और 571 किसानों को मसाला बीज की किट इस अवसर पर वितरित कीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.