बर्बाद हुईं फसलें, सर्वे कराए सरकार: विधायक चतुर्वेदी

Updated on 26-09-2022 05:26 PM
छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने रविवार को छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में सेवा चौपाल का आयोजन कर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वे कई गांव में किसानों के खेतों में उतरकर फसलों को देखने पहुंचे। किसानों ने विधायक को बताया कि लौटते मानसून के कारण बाद में हुई बरसात ने उड़द और तिली की फसल को खराब कर दिया है। उन्होंने विधायक से फसलों का सर्वे कराने की मांग उठाई। विधायक ने किसानों को बताया कि वे पूर्व में ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों की समस्या से अवगत करा चुके हंै। पुन: सरकार से मांग करेंगे कि संकट की इस घड़ी में किसानों की फसलों का सर्वे कराया जाए और उन्हें मुआवजा दिया जाए।

श्री चतुर्वेदी ने रविवार को ग्राम राधेपुर, बरकोहां, ठर्री पुरवा, छपरा पुरवा, कांटी, गोपालपुरा, जनकपुर एवं रामनगर में चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं का निराकरण किया। इस दौरान ग्राम गोपालपुरा में मंदिर के पास बने समाज भवन की बाउण्ड्रीबॉल का निर्माण कराने की घोषणा की। मौके पर पेयजल और बिजली संकट से जुड़ी अनेक समस्याएं भी सामने आईं जिनके समाधान के लिए श्री चतुर्वेदी ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष छतरपुर के प्रतिनिधि चन्द्रशेखर तिवारी, कैलाश कुशवाहा, सियाराम रावत, पवन रावत, देवेन्द्र झाझरिया, रामचरण यादव, दीपांशु यादव, दीपांशु अरजरिया, मुकेश रावत, गणेश सिंह, राहुल दुबे, राजू राजा बुन्देला, मंगल सिंह, इसरार खान, प्रीतम यादव, रणछोर सिंह, संबंधित पटवारी, सरपंच एवं सचिव मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.