आईआईआईडी ’शोकेस 2.0’ एक्सपो के दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़, पैनल डिस्कशन हुआ

Updated on 17-09-2022 03:33 AM

भोपाल: भेल दशहरा मैदान पर आईआईआईडी भोपाल रीजनल सेंटर द्वारा आयोजितशोकेस 2.0’ एक्सपो के दूसरे दिन काफी संख्या में लोग पहुंचे। नेशनल लेवल पर हो रहे इस एक्सपो में मध्यप्रदेश के लोगो को इंटीरियर डिजाइनर्स और आर्किटेक्चर फील्ड से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने अच्छा मौका मिला। इस दौरान आईआईआईडी की नेशनल प्रेसिडेंट जबीन जकारियास और प्रेसिडेंट इलेक्ट तनूजा कंविदे भी उपस्थित थी। दूसरे दिन एक्सपर्ट डिजाइनर के साथ पैनल डिस्क्शन का आयोजन किया गया। पैनल डिस्कशन सुबह ग्यारह बजे से शुरू हुआ। एग्जीबिशन को देखने दूसरे दिन शुक्रवार को लगभग चार हज़ार से ज्यादा लोग पहुंचे।

आईआईआईडी भोपाल रीजनल सेंटर की चेयरपर्सन इंटीरियर डिज़ाइनर रविशा मर्चेंट ने बताया कि 'शोकेस 2.0' के दूसरे दिन विनोद मलयेवर की ब्लॉक पेंटिंग की प्रदर्शनी और पैनल डिस्कशन में फेमस और जानेमाने डिजाइनर एक्सपर्ट्स ने स्टूडेंट्स के साथ इंटरेक्शन किया। एक्सपर्ट्स ने डिफरेंट फील्ड में यूज होने वाली डिजाइन्स के बारे में विस्तार से चर्चा की। विचार मंच पर 'आधुनिक डिजाइन में पारंपरिक कला की खोज' विषय पर पैनल डिस्कशन में बतौर एक्सपर्ट विजुअल आर्टिस्ट अखिलेश वर्मा के साथ मल्टीमीडिया आर्टिस्ट स्मृति दीक्षित, विजुअल आर्टिस्ट विवेक तेम्बे, आर्किटेक्ट तनुजा कणविन्दे शामिल हुए। दूसरे पैनल डिस्कशन 'कोलैबरेटिव फूटप्रिंट्स इन डिज़ाइन' विषय पर आर्किटेक्ट कविता शास्त्री, आर्किटेक्ट वैशाली प्रधान, आर्किटेक्ट मनोज वाही और इंटीरियर डिजाइनर शैली त्रिवेदी ने अपना पक्ष रखा और स्टूडेंट्स की प्रश्नो का जवाब दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.