रजिस्ट्री कार्यालयों में उमड़ने लगी लोगों की भीड़

Updated on 27-03-2022 09:13 PM

भोपाल राजधानी में एक अप्रैल से प्रापर्टी के दाम बढ़ने की जानकारी लगते ही रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़ उमड़ने लगी है। पुरानी कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार शहर के दोनों कार्यालयों में बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री करवाने पहुंच रहे हैं   लगातार दूसरे दिन भी सर्वर बार-बार डाउन हुआ, जिससे रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा।  पुरानी कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार सस्ती दरों पर पर रजिस्ट्री करवाने वालों की भीड को देखते हुए आज रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। 

जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष का अंतिम महीना होने की वजह से हर साल मार्च में पंजीयन कार्यालयों में ऐसी स्थिति निर्मित होती है। लोग प्रापर्टी के दाम बढ़ने के कारण मार्च में प्रापर्टी खरीदने के साथ ही उनकी रजिस्ट्री करवाने के लिए कार्यालय पहुंचने लगते हैं। ऐसे में सर्वर पर अधिक भार आने के कारण वह स्लो हो जाता है। नतीजन जमीन, प्लाट कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवाने वालों को एक से दो दिन तक रजिस्ट्रार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को करीब 6300 रजिस्ट्रियां हुईं तो वहीं भोपाल में परी बाजार और आइएसबीटी कार्यालय को मिलाकर कुल 520 रजिस्ट्री दर्ज की गई हैं। वहीं, गुरुवार को 400 रजिस्ट्रियां हुई थीं। बची हुई रजिस्ट्रियों को शुक्रवार का समय दिया था।  बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री करवाने परी बाजार और आइएसबीटी पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को सुविधा देने और राजस्व अच्छा हो इसके लिए पंजीयन कार्यालयों को अवकाश के दिन भी खोला जा रहा है।

शनिवार को कार्यालय खुल रहे और रविवार को भी इनमें काम होगा। इससे बाहर से आने वाले लोगों को रजिस्ट्री करवाने में सहूलियत होगी। आईएसबीटी स्थित पंजीयन कर्यालय में रजिस्ट्री करवाने आए राहुल पाटिल ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से स्लाट बुक करने से लेकर रजिस्ट्री करवाने तक के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.