राजवंश कॉलोनी में फैला करंट, गाय-सांप मरे

Updated on 20-07-2022 06:42 PM

भोपाल राजधानी भोपाल के करोंद बायपास पर मंगलवार सुबह लोगों ने चक्काजाम कर दिया। वे राजवंश कॉलोनी में करंट फैलने से गुस्सा थे। बिजली के पोल में करंट होने से गाय और सांप मर गए। इससे डरे लोग सड़क पर उतर गए और नगर निगम-बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। निशातपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया।


रहवासियों के साथ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी चक्काजाम पहुंचे। विहिप विभाग मंत्री राजेश साहू ने बताया, राजवंश कॉलोनी से गुजरे नाले पर अतिक्रमण हो गया है। इस कारण बारिश में कॉलोनी के कई घरों में चार से पांच फीट पानी भर रहा है।

यहां लगे बिजली के ट्रांसफार्मर भी पानी में आधा डूब जाता है। इस कारण करंट फैल रहा है। सोमवार रात में करंट से एक गाय मर गई। मंगलवार सुबह चार-पांच सांप भी मरे हुए मिले। कई लोगों को करंट के झटके लगे रहे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन लोग खौफ में है।
जिम्मेदारों को बुलाने पर अड़े लोग


राजवंश कॉलोनी भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने है। गुस्साए लोग सुबह 10 बजे करोंद बायपास पर चक्काजाम करने पहुंच गए। चक्काजाम की खबर मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाया। रहवासियों ने बताया, नाले से अतिक्रमण हटाने और ट्रांसफार्मर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए बिजली कंपनी और नगर निगम से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.