बाजार में बिक रहे कटे और सड़े फल

Updated on 03-07-2022 06:42 PM

अशोकनगर फलों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन जब फल खराब हों तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। खासकर बरसात के मौसम में तो ऐसे फलों से बचकर रहना चाहिए। लेकिन शहर में धड़ल्ले से सड़े और कटे फल बैंच जा रहे हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग ने अभी तक ऐसे फल विक्रेताओं पर कार्रवाई नही की है। जिससेे यह रोजगार चल रहा है।


शहर में हर कहीं सड़े केले, कटे आम और पपीता सहित अन्य फल बैंचे जा रहे हैं। यहां तक कि बड़े और थोक फल विक्रेता भी सड़े फल बैंचने में पीछे नही हैं। फिर फुटकर विक्रेता भी इस काम में क्यों पीछे रहें। नया बस स्टेण्ड, पुरानी सब्जी मण्डी, गांधी पार्क चौराहा, संजय स्टेडियम के पास, नई सब्जी मण्डी सहित गली-गली में फेरे लगाकर फल बैंचने वालों के पास सड़े फलों के ढेर आसानी से देखे जा सकते हैं।

 बारिश के मौसम में बीमारियां तेजी से फैलती हैं। मरीजों की सेहत सुधारने के लिए चिकित्सक उन्हें फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। गरीब और मजदूर वर्ग जो कि महंगे फलों को खरीदने में कठिनाई महसूस करते हैं वे मजबूरी में इन फलों को खरीद लेते हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग का ध्यान इस ओर नही है।

 जिला अधिकारी अमले की कमी बताकर आगे कार्रवाई करने की बात कहते हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन यानी नगरपालिका भी सड़े गले फलों को नष्ट करा सकती है लेकिन ग्रीष्मकाल में एकाध बार की कार्रवाई को छोडक़र नपा अधिकारियों ने इस समस्या पर ध्यान नही दिया है। जबकि नगरपालिका में स्वास्थ्य शाखा की इस ओर ध्यान देने की जिम्मेदारी भी रहती है। फिर भी नगर में नपा के स्वास्थ्य अमले द्वारा कभी कोई कदम नही उठाया जाता है।


कैल्सियम कार्बाइड का प्रयोग बड़ा:
फलों को पकाने के लिए एथेलिन का उपयोग किया जाता है। यह रसायन फलों को 6-7 दिन में पका देता है। खाद्य एवं औषधीय नियमों के मुताबिक एथेलिन द्रव्य के उपयोग के आंशिक इस्तेमाल की ही अनुमति है। पहले इस रसायन का ज्यादातर उपयोग फलों को पकाने के लिए किया जाता था। लेकिन अब इसकी जगह कैल्सिीयम कार्बाइड ने ले ली है।

 जानकार बताते है कि कैल्सिीयम कार्बाइड 24 घण्टे के अंदर ही फलों को पका देता है। आम उपभोक्ता और फल विक्रेता भले ही इससे अंजान हो या इसे ठीक मानते हो लेकिन चिकित्सकों के मुताबिक इस प्रक्रिया से पकाए गए फल किडनी, लीवर जैसे आंतरिक और महत्वपूर्ण अंगों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इस लिए इनसे बचना चाहिए।


मिठास और चमक से रहें सावधान:
सहज पके सो मीठा होए जैसी कहावतें अब अपनी प्रासंगिकता खोती जा रहीं हैं क्योंकि हमे अब फलों के पकने तक कि सब्र नही है। जबकि बुजुर्ग कहते हैं कि सब्र का फल मीठा होता है। चमक और मिठास बढ़ाने के लिए हो रहे रसायनिक पदार्थों के प्रयोग से नुकसान भी उठाने पड़ रहे हैं। फलों की मिठास बढ़ाने और उनकी चमक से उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए फलों पर पॉलिश और रसायनों का प्रयोग किया जाता है।

मसलन आम और केले को मीठा करने के लिए सोडियम सैकरीन का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं सेवफल को चमकदार दिखाने के लिए वार्निश जैसे कैमीकल की पॉलिस की जा रही है जो कि खतरनाक है। विशेषज्ञों के मुताबिक इससे अनिद्रा, चक्कर आना जैसी सामान्य शिकायतों के अलावा लीवर हृदय और वृक्क की बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.