मालगाड़ी के डिब्बे को काटा, शक्कर की बोरियां चुराई

Updated on 06-04-2022 04:24 PM

भोपाल बदमाशों ने मुरैना से करीब 10 किमी दूर सिकरौदा रेलवे स्टेशन पर खडी मालगाडी से डिब्बे को काटकर उसमें से शक्कर की बोरियां चुरा ली। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। रेलवे स्टेशन के आसपास खेतों और नहर किनारे के ऊपर खाबड़ रास्तों पर शक्कर की बोरियां बिखरी मिली है। आरपीएफ की टीम बोरियों को इकट्ठा करने में जुटी है। इस दौरान आरपीएफ जवानों और शक्कर चुराने वाले बदमाशों के बीच में फायरिंग भी हुई। जिसमें एक बदमाश के घायल होने की सूचना है। सिकरौदा स्टेशन के पास नहर, खेतों में शक्कर की बोरियां बिखरी हुई पड़ी थी। रेलवे आरपीएफ के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

 घटनाक्रम के मुताबिक मुरैना स्टेशन चंबल नदी के बीच में सिकरौदा स्टेशन पर एक शक्कर की बोरियों से भरी एक मालगाड़ी मंगलवार रात को रुकी थी। इस मालगाड़ी की बोगियों को बदमाशों ने काट दिया और उसमें से शक्कर की बोरियां चुराने लगे।सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया। अपने आप को घिरा देख बदमाशों ने आरपीएफ के जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। आरपीएफ जवानों ने बदमाश को दबोच लिया है।

मालगाड़ी की बोगी काटकर शक्कर चुराने की चुराने की सूचना मिलते ही रेलवे आरपीएफ के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। वे मामले की जांच कर रहे हैं और पकड़े गए बदमाशों से उसके साथियों के बारे में पता कर रहे हैं। हालांकि सूचना मिलने के बाद लोकल पुलिस भी बदमाशों की तलाश में सक्रिय हो गई है। अफसरों को उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.