साइबर क्राइम पुलिस ने बंद कराई 1436 फर्जी सिम

Updated on 11-05-2022 06:49 PM

भोपाल राजधानी की साइबर क्राइम पुलिस ने 1436 फर्जी सिमे बंद करा दी है। इन सिमों को साइबर अपराधी हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। इन फर्जी सिम को ब्लाक कराने के लिए पुलिस ने संबंधित टेलीकाम कंपनियों को पत्र लिख पुन: सत्यापन करने कहा था।

पुन: सत्यापन में इनका नाम, पता गलत पाया गया। इसके बाद इन नंबरों को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। साइबर पुलिस ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता अनिल शर्मा के साथ हुई ठगी को देखते हुए की है। अनिल शर्मा ने बताया कि उनके पास दिसंबर 2021 को एक अनजान मोबाइल नंबर से काल आया। कालर ने बताया कि वह एसबीआई क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से बोल रहा है। क्रेडिट कार्ड का प्रोटेक्शन प्लान बंद करने के नाम पर उसने उनके क्रेडिट कार्ड का नंबर और ओटीपी लेकर अनिल के साथ सवा लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। जालसाज ने जिस मोबाइल नंबर का उपयोग किया, वह करैरा जिला शिवपुरी से एक्टिवेट किया गया था।

 पता भोपाल की दुकान का था। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल नंबर एक्टिवेट कराया गया था। इस पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से सिम जारी करने वाले चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि आरोपितों ने फर्जी दस्तावेजों पर सिम एक्टिवेट कर दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में साइबर अपराधियों को बेची थी। इस तरह उन्होंने करीब 1500 सिमों को फर्जी दस्तावेजों से एक्टिवेट कराया था।

इन नंबरों को संदिग्ध मानते हुए जारी करने वाली टेलीकाम कंपनियों को पुन: सत्यापन के लिए साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा पत्र लिखा गया। इसके बाद टेलीकाम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी वोडाफोन-आइडिया द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए 1436 सिमों को बंद कर दिया गया। बता दें कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर खरीदी गई सिम से जालसाज काल कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे रहे थे, लेकिन फर्जी दस्तावेज लगे होने के कारण साइबर पुलिस असली अपराधियों तक नहीं पहुंच पाती थी, इसलिए इस तरह की कार्यवाही की आवश्यकता थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.