संविधान में सबसे महत्वपूर्ण वर्ग हैं दलित समाज: कमलनाथ

Updated on 29-05-2022 05:31 PM

भोपाल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने पदभार ग्रहण किया।


पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कमलनाथ ने अजा वर्ग के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश ही नहीं देश में अजा वर्ग का सबसे ज्यादा महत्व है। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में भी इस वर्ग के हितों और उनको सुरक्षित रखने का सबसे ज्यादा ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि अजा वर्ग के साथ अन्याय, अत्याचार बढ़ रहे हैं, महिलाओं की अस्मिता खतरे में हैं, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। आज देश की संस्कृति पर आक्रमण किया जा रहा है। संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। यदि देश का संविधान गलत हाथों में चला गया तो देश का भविष्य, नौजवानों का भविष्य अंधकार में चला जायेगा।


कमलनाथ ने कहा कि देश की संस्कृति, जोड़ने की संस्कृति रही है। भाजपा आज धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है। मोदी जी ने 2013 के चुनाव में दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, किसको रोजगार मिला? 2019 में रोजगार की बात नहीं की, पाकिस्तान और राष्ट्रवाद की बात करने लगे। भाजपा केवल ध्यान मोड़ने और गुमराह करने की राजनीति करती है। शिवराज सिंह ने 18 सालों में 20 हजार से ज्यादा घोषणाएं की जो आज भी अधूरी हैं।

भाजपा महंगाई की बात नहीं करेगी, भ्रष्टाचार की बात नहीं करेगी। शिवराज सिंह मुद्दों से ध्यान मोड़ने सड़क पर हाथ ठेला लेकर खिलौने एकत्र करने के लिए निकले हैं। नई-नई नौटंकी करके लोगों को गुमराह करने में शिवराज माहिर हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश में कोई निवेश करने को तैयार नहीं है। शिवराज सिंह ठेला चलाने की रेहसल कर रहे हैं, जनता अब उनसे ठेला ही चलवायेगी।


कांग्रेस अजा विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कमलनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अजा विभाग आपके साथ हैं और पूरी ताकत के साथ हम आगामी चुनावों में खड़े होकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर अजा विभाग के चारों नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष गुरूचरण खरे, राजेन्द्र मालवीय, नितेश नरवले और राजेन्द्र सोलंकी ने भी पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, सुरेन्द्र चैधरी, दिनेश गुर्जर, चंद्रप्रभाष शेखर, जे.पी. धनोपिया, किरन अहिरवार आदि उपस्थित थे।


विभाग के जिला अध्यक्ष महेश नंद मेहर ने स्वागत भाषण देते हुए फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत नरवरिया ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.