दतिया का हो रहा है चहुँमुखी विकास : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 30-05-2022 07:09 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार देर शाम को दतिया में सेवढ़ा-भाण्ड़ेर रोड पर 55 करोड़ की लागत से बने अमृत योजना अंतर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सीवर लाइन का लोकार्पण किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्लांट के बन जाने से शहर के सभी वार्डों का गंदा पानी इक्ट्ठा होगा। इसे वैज्ञानिक पद्धति से ट्रीटमेंट कर आसपास के ग्रामों में पहुँचाया जायेगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह एक महत्वकांक्षी योजना का हिस्सा है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य चहुँमुखी विकास करना है। हमने दतिया में चहुँमुखी विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने कहा कि आगामी साल तक प्रत्येक गरीब व्यक्ति को स्वयं का पक्का आवास प्रधानमंत्री आवास योजना में मिल जायेगा। डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति इस योजना से वंचित नहीं रहें। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि जल्द ही दतिया की पेयजल की समस्या दूर करने 44 करोड़ रूपये की लागत से पानी की 4 टंकी एवं 52 करोड़ रूपये से आधुनिक तरीके से नई जेल, 4 करोड़ रूपये से ठंडी सड़क पर हाट बाजार आधुनिक ढंग से तथा 75 लाख रूपये की लागत से एक संजीवनी क्लीनिक तैयार करेंगे।

डोर-टू-डोर नागरिकों से हुए रूबरू

मंत्री डॉ. मिश्रा ने डोर-टू-डोर वार्ड क्रमांक 33 में सीतासागर वायपास से गंजी के हनुमान जी से लेकर बाडी, उनाव रोड पर पहुँचकर नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान नागरिकों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ योजनाओं से मिलने वाले लाभ की भी जानकारी ली।

डोर-टू-डोर भ्रमण कार्यक्रम के तहत् गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने माँ पीताम्बरा जयंती पर आयोजित दीपोत्सव के तहत् दीपक उपलब्ध कराने पर श्रीमती मिथला देवी पति श्री राम प्रजापति को 20 हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान कर नई मशीन लेकर अपने व्यवसाय को बढ़ाने की बात कही।

लोगों से वन-टू-वन चर्चा कर सुनी समस्याएँ

गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने राजघाट कालोनी निवास पर जिले के विभिन्न अंचलों से आए लोगों से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए निराकरण के निर्देश दिए।

फव्वारे का किया लोकार्पण

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने रविवार को स्थानीय सीतासागर के सामने पहाड़ी पर 4 लाख रूपये की राशि से तैयार फव्वारे का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस फब्बारे के बन जाने पर शहर में आने जाने वाले लोगों को रात्रि में बहुत सुंदर दृश्य देखने को मिलेगे। इस पर बड़े-बड़े अक्षरों और आकर्षक लाईटिंग में आई लव दतिया और स्मार्ट सिटी दतिया लिखा हुआ है। जो एक आकर्षक का केन्द्र रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.