विकास के नए कीर्तिमान रचेगा दतिया : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 11-09-2022 05:19 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दतिया विकास के नए कीर्तिमान रचेगा। जिले के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जन-प्रतिनिधि जनता के साथ मिल कर विकास के नए आयाम रचेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा शनिवार को दतिया जिले के ग्राम डगरई में सीसी रोड निर्माण के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को 45 लाख 11 हजार रूपये के 9 विकास कार्यों की सौगात दी।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हमें विकास की जो जिम्मेदारी सौंपी है, हम सभी जन-प्रतिनिधियों का कर्त्तव्य है कि उस पर खरा उतर कर क्षेत्र के विकास को नये आयाम दें। उन्होंने कहा कि जन-कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। जन-प्रतिनिधि जनता के सतत सम्पर्क में रह कर नागरिकों की सेवा में तत्पर हैं।

आर्थिक सहायता राशि का प्रदाय

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने जिले में बिजली गिरने एवं सर्पदंश से हुई मृत्यु से पीड़ित परिजन को आरबीसी 6-4 में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदाय किये। उन्होंने ग्राम नुनवाहा की श्रीमती रतिबाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति श्री जहार सिंह यादव और दतिया के प्रकाश नगर निवासी सत्यम की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती चायना मोगिया को आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदाय किये।

जनता की सुनी समस्याएँ

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने शनिवार को दतिया में अपने निवास पर जनता की समस्याओं को सुना और निराकरण किया। डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता को सभी सहायता समयावधि में प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी न हो इसके समुचित उपाय करें।

क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्राम बगेदरी में बल्लेबाली में हाथ आजमा कर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग ले रही टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि खेलों में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना है। इस मौके पर अध्यक्ष राज्य पशुधन कुक्कुट विकास निगम श्री जसवंत जाटव उपस्थित रहें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.