बेटियाँ बनीं वरदान शिव-राज में - कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 22-05-2022 07:56 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास और खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने जिला मुख्यालय पर नगर पालिका भवन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 51 वर-वधुओं को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने "मामा" बनकर भांजियों के जीवन में नई रोशनी बिखेरी है। बेटियाँ सचमुच शिव-राज में माता-पिता के लिये वरदान बन गई हैं। बेटियों की जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कल्याणकारी योजनाएँ बनाकर उन्हें धरातल पर साकार रूप दिया है। इन योजनाओं का ही प्रभाव है कि बेटियों के सशक्तिकरण में मध्यप्रदेश अग्रणी स्थान पर है।

उपचार के लिये स्वेच्छानुदान से 40 हजार रूपये की राशि स्वीकृत

कृषि मंत्री श्री पटेल ने संजय नगर निवासी 70 वर्षीय बुजु़र्ग श्री ओमप्रकाश जायसवाल के उपचार के लिये स्वेच्छानुदान मद से 40 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की। मंत्री श्री पटेल से श्री जायसवाल के परिजनों ने सर्किट हाउस खरगोन में मुलाकात कर बुजु़र्ग के साथ युवाओं द्वारा विगत 13 मार्च को की गई मारपीट के संबंध में अवगत कराते हुए कार्यवाही की भी माँग की। मंत्री श्री पटेल ने बुजु़र्गों के साथ इस प्रकार की घटनाओं में थाना प्रभारी को दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये।

मंत्री श्री पटेल ने श्री आलोक का हालचाल जाना

कृषि मंत्री श्री पटेल ने श्री आलोक प्रजापति से उनके संजय नगर स्थित निवास पर जाकर मुलाकात की। मंत्री श्री पटेल को जानकारी मिली थी कि गत दिनों सनावद में घटित दुर्घटना में श्री आलोक प्रजापति को गंभीर चोंट आई थी। मंत्री श्री पटेल शुक्रवार को लक्ष्मी मुछाल के विवाह समारोह के उपरांत श्री प्रजापति से मिलने पहुँचे थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके उपचार के लिये सभी आवश्यक प्रबंध किये जायेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.