राजधानी सहित पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में आई गिरावट

Updated on 06-05-2022 06:43 PM

भोपाल राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह हवाओं को रुख उत्तरी होने को बताया जा रहा है। कुछ दिनों बाद पुन: तापमान में बढोत्तरी दर्ज होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मध्य प्रदेश में तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, लेकिन पर्याप्त नमी नहीं मिलने के कारण बारिश होने के आसार कम ही हैं।

 शुक्रवार को सागर, रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। शेष जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। उधर गुरुवार को मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया।पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला  के अनुसार, जम्मू-कश्मीर एवं उसके आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की तरफ बढ़ गया है।

उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर एक ट्रफ लाइन तमिलनाडु तक बनी हुई है। इसी चक्रवात से एक अन्य ट्रफ लाइन मेघालय तक बनी है। हालांकि पर्याप्त नमी नहीं मिलने के कारण इन तीनों मौसम प्रणालियों का विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस वजह से शुक्रवार से एक बार फिर दिन के तापमान में बढोतरी होने लगेगी।

शनिवार से प्रदेश में खंडवा, खरगोन जिलों में फिर लू चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्रीसे. दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। यह बुधवार के अधिकतम तापमान 41.7 डिग्रीसे. के मुकाबले 0.8 डिग्रीसे. कम रहा। साहा के मुताबिक हवा का रुख उत्तरी होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्रीसे. दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। साथ ही यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्रीसे. के मुकाबले 1.4 डिग्रीसे. अधिक रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.