दतिया जिले के डीपार थाना क्षेत्र के सिंधी नदी के बिजौरा घाट के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश उतराती मिली। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को निगरानी में लिया और पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया जल दाह की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना देकर बताया कि सिंध नदी के विजौरा घाट के पास किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निगरानी में लिया और पीएम कराया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।