रेल ट्रैक के पास मिला युवक का शव

Updated on 11-06-2022 06:42 PM

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बठिया में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला है। इसके बाद उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों ने रैगांव मोड पर चक्काजाम कर सतना-पन्ना नेशनल हाईवे बंद कर दिया।

ग्राम बठिया में शुक्रवार को एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी मिली। उसके पास मिले मोबाइल और कागजो के आधार पर उसकी शिनाख्त अज्जू सिंह पिता धनपत सिंह उर्फ झल्ले 21 वर्ष निवासी बचवई के रूप में की गई है। उसके हाथ-पैर कटे हुए थे। पेट में गहरा घाव था।

मृतक के पिता झल्ले सिंह ने बताया कि पुलिस ने उन्हें फोन पर सूचना दी थी कि उनका बेटा ट्रेन से कट गया है, जबकि शव की हालत देख कर कोई भी कह सकता है कि उसकी हत्या हुई है। इसे आत्महत्या अथवा हादसा बताने की कोशिश की जा रही है। पुलिस इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करें।

दोस्तों के बुलाने पर बठिया गया था

मृतक के पिता ने बताया कि अज्जू कल रात अपने दोस्त फूल सिंह व एक अन्य के बुलाने पर बठिया गया था। रात में 11 बजे उससे फोन पर बात हुई थी, तब उसने बताया था कि वह खाना खा कर वहीं सो जाएगा। उसने शुक्रवार की सुबह घर वापस आने को कहा था, लेकिन सुबह उसका शव मिला। 

उसके पास लगभग 8-10 हजार रुपए भी थे, जो गायब कर दिए गए। झल्ले सिंह का आरोप है कि उसे बुलाने वाले दोस्तों ने ही शराब पिला कर हत्या की है। उधर चक्काजाम की खबर मिलते ही सिविल लाइन टीआई अर्चना द्विवेदी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.