जमीन विवाद में जानलेवा हमला, दो गंभीर

Updated on 12-05-2022 07:36 PM

 भोपाल प्रदेश के राजगढ जिले के करेड़ी गांव में जमीन को लेकर दो पक्ष भीड गए। जमीन के इस पुराने विवाद में पूर्व सरपंच मोहन वर्मा उनके भाई हुकुम वर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। विवाद के बाद उन्हें राजगढ़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में इंदौर के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद उग्र भीड़ ने हमलावर पक्ष के मकान कार में आग लगा दी।

इसके अलावा पुलिस की दो कारों पांच बाइकों में तोड़फोड़ की है। भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को अश्रु गैस के गोले छोड़ने पड़े। जानकारी के मुताबिक पूर्व सरपंच मोहन वर्मा, हुकुम वर्मा गांव के ही अल्लाह वेली के परिवारों के बीच में पुरानी जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खरीदी-बिक्री को लेकर दोनों पक्षों के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था।

इसी बात को लेकर बुधवार को अल्लाह वेली पक्ष के लोगों मोहन वर्मा पक्ष के बीच जमीन को लेकर कहा सुनी हुई। इसी के साथ पूर्व सरपंच मोहन वर्मा उनके भाई हुकुम वर्मा पर सामने वाले पक्ष के लोगों ने तलवार टामी से हमला कर दिया। हमला होने के चलते दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोग घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मोहन वर्मा को करीब 20 टांके आए हैं। घटना के बाद गांव में जमा हुई उग्र भीड़ ने अल्लाह वेली पक्ष के मकान उसकी एक कार में आग लगा दी।

आग लगाने के साथ ही गांव में भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों द्वारा गांव में पहुंचकर जिस समय फायर की मदद से मकान कार की आग को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा था उसी समय भीड़ और उग्र हो गई। इसी के साथ भीड ने पुलिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राजगढ़ कोतवाली की गाड़ी पुलिस के एक अन्य वाहन में भी पथराव करते हुए तोड़फोड़ कर डाली।

 इसके अलावा वहां पांच बाइकों में भी तोड़फोड़ कर दी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लिगों की भीड़ पहुंच गई। उन्होंने घटना के विरोध में पथराव शुरू कर दिया। पथराव का सामना पुलिसबल को भी करना पड़ा। पथराव होता देख पुलिस ने आशु गैस के गोले छोड़े। देर रात तक कलेक्टर हर्ष दीक्षित एसपी प्रदीप शर्मा सहित भारी मात्रा में पुलिसबल गांव में तैनात था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.