एक साल पहले हुए हत्याकांड को लेकर जारी है जानलेवा रजिंश

Updated on 16-01-2022 10:29 PM

भोपाल। पुराने शहर के शाहजहांनाबाद थाना इलाके में स्थित वाजपेयी नगर में दो पक्षो के बीच एक बार फिर खूनी संघर्ष हो गया। बताया गया है कि करीब सवा साल पहले यहॉ रहने वाले अजय चोटी नामक युवक की हत्या के बाद दोनों पक्षों के बीच रजिंश जारी है। मृतक अजय चोटी की बहन प्रीति हत्याकांड की मुख्य गवाह है, जिसे लेकर आरोपी पक्ष द्वारा उसपर गवाही पलटने का दबाव बनाया जाता है, ओर मोहन की हत्या के साथ यही बार-बार होने वाले विवाद का मुख्य कारण भी है।

इसे लेकर बीते देढ़ साल में दोनों पक्ष तीन बार से ज्यादा बार एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। इसी कडी मे बीती रात एक बार फिर हुए विवाद मे एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दो सगे भाईयों को घायल कर दिया गया। जबकि घायल युवकों के परिवारवालों सहित अन्य साथियों ने हमला कर पहले हमला करने वालों की बहन के गले में गुप्ती मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। बताया गया है कि घायल युवती ने बीती सुबह उसकी हत्या का प्रयास करने वाले एक आरोपी के खिलाफ अश्लील छेडछाड का मुकदमा दर्ज कराया था। विवाद के दोरान महिला पर फायर भी किया गया। वहीं महिला के परिवार के लोगों ने भी जवाब में गोलियां चलाईं।

 इससे दूसरे पक्ष के भी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मल्टी बाचपेयी नगर में रहने वाली 27 वर्षीय प्रीति चौधरी का पति डीबी मॉल में स्थित एक शो रूम में काम करता हैं। बीती सुबह उसने मोहल्ले में रहने वाले रुपेश उर्फ फुफु के खिलाफ छेडछाड करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद दिन भर दोनों परिवारों के बीच तनाव हो गया था। प्रीति का आरोप है, कि रात करीब साढ़े आठ बजे वो अपनी बहन रेखा के बुलाने पर फोन पर बात करती हुई उसके घर जा रही थी। तभी आरोपी रुपेश उर्फ फुफु, राहुल, रवि जिक्सर ओर शानू ने उसे रास्ते मे घेर लिया और मारपीट करते हुए उसके गले पर गुप्ती मार दी।

हालांकि पुलिस का कहना है, कि पीडि़ता ने पहले बताया था, कि आरोपियों ने उसे गोली मारी है। इसके बाद उनके बीच विवाद बढ गया ओर दोनों पक्ष आमने सामने गये। इस दौरान प्रीति के भाई अमित, प्रीति, उसके साथी प्रकाश वाघमारे,रोहित उर्फ बिल्ली और रोशन ने फुफु के घर पर हमला करते हुए गोली चला दी। गोली फुफु और उसके भाई अभिषेक के पैर में लगी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं प्रीति का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 मामले मे पुलिस ने प्रीति की शिकायत पर रुपेश,राहुल,रवि और शानू के खिलाफ वहीं यश कुरे की शिकायत पर प्रीति, उसके भाई अमित,प्रकाश वाघमारे,रोहित बिल्ली,रोशन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस खूनी संघर्ष मे आरोपी फरियादी दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटे आई हैं। जानकारी के अनुसार 14 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस समारोह से ठीक पहले वाली रात शाहजहानाबाद थाना इलाके मे हुई गैंगवार मे अजय भूरा ने अपने 11 साथियों के साथ मिलकर अजय चोटी को घेरकर उस पर धारदार हथियारों से हमला करने के साथ ही उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

घटना वाली रात मृतक 23 साल का अजय कनाडे उर्फ चोटी दो भाइयों के साथ घर की तरफ जा रहा था। वारदात मे उसके दोनो भाइयों को भी घातक चोटें आई थी। अजय चोटी हत्याकांड मे मृतक के भाई अमित कनाडे की शिकायत पर अजय उर्फ भूरा, अनिल, संदीप, रूपेश, रवि, अरुण सिंह उर्फ खुजाल, दीपक राखीनलवाला चिन्ना उर्फ कालू भूरा का भांजा सागर यश नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। काफी समय बाद आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अजय की हत्या के आरोपी काफी समय से महिला पर गवाही से पलटने का दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर करीब तीन माह पहले सौम्या पर गोली चलाई गई थी। जो उसके हाथ में लगी थी। गोली चलाने का आरोप सुजान, फुफू और बंटी पर लगे थे। रूपेश उर्फ फुफू पिछले कुछ दिनों से अनीता को फिर परेशान कर रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.