कोविड से बचाव के लिए नि:शुल्क बूस्टर डोज व्यवस्था का निर्णय प्रशंसनीय

Updated on 14-07-2022 04:32 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड से बचाव के लिए नि:शुल्क बूस्टर डोज व्यवस्था के निर्णय को प्रशंसनीय बताया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोविड-19 के विरूद्ध बूस्टर डोज़ नि:शुल्क लगाए जाने के महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी अभिनंदन के पात्र हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय केबिनेट की बैठक में 18 साल के ऊपर के नागरिकों को अगले 75 दिन के लिए कोविड-19 से बचाव हेतु लगाए जाने वाले बूस्टर डोज़ को फ्री किया गया है। यह व्यवस्था 15 जुलाई से प्रभावशील होगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा बूस्टर डोज की 9 माह की अवधि को 6 माह करने का भी हाल ही में निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सदैव राष्ट्रवासियों के कल्याण के लिए समर्पित हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कोविड-19 के विरूद्ध नागरिकों की सुरक्षा के लिए वैक्सीन की प्रथम और द्वितीय डोज भी नि:शुल्क लगवाने का निर्णय लिया था। इसके पहले उन्होंने कोविड से संबंधित उपचार और अन्य व्यवस्थाओं के लिए राज्यों को समुचित सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। उल्लेखनीय यह भी रहा कि कोविड के प्रभाव के गत ढाई वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र के नागरिकों का मनोबल बनाए रखने का कार्य भी किया है। हाल ही में लिए गए केंद्रीय केबिनेट के फैसले का लाभ मिलने से कोरोना महामारी की तनिक भी आशंका शेष नहीं रहेगी। सभी नागरिक पूरी सुरक्षा का अनुभव करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.