भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया

Updated on 29-07-2022 05:47 PM
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भोपाल जिला अध्यक्ष वंदना सुधीर जाचक के नेतृत्व में माता मंदिर स्थित रानी अवंती बाई की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। मीडिया प्रभारी मुस्कान हीरानंदानी ने बताया कि अधीर रंजन पर अगर कार्रवाई नहीं होती है तो प्रदेश भर में महिला मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा। राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद है। राष्ट्रपति किसी दल के नहीं होते, राष्ट्रपति पूरे देश के होते हैं। लेकिन कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जिस निकृष्ट मानसिकता व घटियापन का परिचय दिया है वह अक्षम्य है। उन्होंने भारत के  राष्ट्रपति का अपमान किया है। एक महिला जो आदिवासी समाज से आती है वह देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर बैठी हुई हैं। एक बहन का अपमान है, यह नारी शक्ति का अपमान है, और यह हमारे जनजातीय आदिवासी बहनों का अपमान है जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा। 

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला की महामंत्री कामाक्षी विश्वकर्मा, विभा गरूण, निशा सक्सेना, आरती राजू अनेजा, मुस्कान हीरानंदानी, सुषमा चौहान, निधि चौरसिया, राजकुमार शर्मा, संगीता मिश्रा, अंजू सिंह, ममता पवार आदि समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.