पूर्व विधायक का समर्थकों के साथ प्रदर्शन

Updated on 12-03-2022 06:00 PM

भोपाल भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से बेरोजगार हुए लोगों को विस्थापित करने की मांग को लेकर आईएसबीटी स्थित नगर निगम ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया। वे समर्थकों के साथ गेट पर बैठ गए और उसे बंद कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक नारेबाजी होती रही। उनकी मांग थी कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से बेरोजगार हुए लोगों को विस्थापित किया जाए। पूर्व विधायक ने बेरोजगारों की समस्या को तत्काल दूर करने की मांग की।

पूर्व विधायक सिंह अपने समर्थकों और दुकानदारों के साथ आईएसबीटी पहुंचे और मेन गेट पर ही बैठ गए। इससे अधिकारी-कर्मचारी अंदर नहीं जा सके। गेट पर ही निगम के विरोध में नारेबाजी की गई। करीब डेढ़ घंटे तक विरोध चलता रहा। निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूर्व विधायक सिंह से चर्चा की। कमिश्नर के आश्वासन के बाद विधायक और उनके समर्थक गेट से हटे।

सालों से भटक रहे दुकानदार

पूर्व विधायक सिंह ने बताया, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हजारों दुकानदारों को हटा दिया गया, लेकिन उन्हें विस्थापित नहीं किया गया। उन्हें तोड़ी गई दुकानों के बदले बैठने की जगह भी नहीं दी गई। इस कारण उनकी हालत खराब है। लंबे समय से दुकानदारों को विस्थापित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। इसलिए मजबूरन शुक्रवार को आईएसबीटी ऑफिस पहुंचे और गेट पर बैठ गए।

दिन तय करें और बुलाए

पूर्व विधायक ने बताया कि, हमारी मांग दुकानदारों को विस्थापित करने की है। निगम कमिश्नर से कहा है कि भोपाल कमिश्नर और कलेक्टर के साथ मीटिंग करें। हमें भी बुलाए। ताकि, दुकानदारों की समस्या दूर हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.