अनियमितता एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर उप महाप्रबंधक, प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक निलंबित

Updated on 22-07-2022 07:45 PM

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अनियमितता, कर्त्तव्य में लापरवाही और कर्त्तव्य के प्रति सजग नहीं रहने के आरोप में उप महाप्रबंधक (चालू प्रभार) श्री यशपाल सचदेवा, प्रबंधक श्री पुलस्थ पांडे एवं सहायक प्रबंधक श्री एम.सी. गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

 भिण्ड वृत्त के गोहद संभाग में पदस्थ श्री यशपाल सचदेवा उपमहाप्रबंधक (चालू प्रभार) को अपने कर्त्तव्यस्थल एवं मुख्यालय से बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने, आबादी फीडर से कृषि फीडरों की टैपिंग अवैध रूप से जुड़ी पाए जाने, राजस्व वसूली कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ ही पदीय दायित्वों के निर्वहन में अनियमितता बरतने के चलते  तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय गुना वृत्त कार्यालय नियत किया गया है। इसी प्रकार भिण्ड वृत्तांतर्गत गोहद संभाग में पदस्थ प्रबंधक श्री पुलस्थ पाण्डे एवं सहायक प्रबंधक श्री एम.सी.गुप्ता को चितौरा उपकेन्द्र से निर्गमित चितौरा आबादी फीडर से कृषि फीडरों की टैपिंग अवैध रूप से जुड़ी पाए जाने, राजस्व वसूली कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ पदीय दायित्वों के निर्वहन में अनियमितता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर क्रमशः मुख्यालय श्योपुर वृत्त कार्यालय एवं मुरैना वृत्त कार्यालय नियत किया गया है। 

कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि है। उपभोक्ताओं को कंपनी बेहतर से बेहतर सेवाएँ देने के लिए कृत संकल्पित है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने मैदानी अधिकारियों से कहा है कि वे उपभोक्ता सेवा और कंपनी की योजनाओं का लाभ पात्र उपभोक्ताओं को प्रदान करें तथा सजगता से कार्य करें। उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों को सचेत किया कि आर्थिक अनियमितताओं के मामलों में सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.