लाखों की छूट के बावजूद ठेकेदार ने जमा नहीं किया एडवांस

Updated on 27-03-2022 08:57 PM

 भोपाल लाकडाउन के नाम पर लाखों को रुपए की छूट पाने के बावजूद नगर निगम के पार्किंग ठेकेदार एडवासं जमा नहीं कर रहे है। पार्किंग ठेकेदारों पर निगम का करीब दस करोड़ रुपये से अधिक की राशि बकाया है। हाल ही में विक्टोरिया कंपनी द्वारा एक करोड़ रुपये से अधिक पैसा नहीं चुकाने पर कोर्ट जाने की नौबत भी बन चुकी है। हालांकि इसको लेकर निगम के खिलाफ लोगों का विरोध भी जाहिर हो रहा है।

निगम के ही तहबाजारी के ठेकेदार इन बड़े बकायादारों पर वसूली में सख्ती और पैसा ना चुकाने की स्थिति में निगम आयुक्त से शिकायत चुके हैं। सीएम हेल्पलाइन में भी इसकी शिकायत की है। सूत्रों की माने तो ठेकेदार को लाकडाउन के नाम पर 91 दिन की छूट देकर लगभग 64 लाख रुपए नगर निगम ने माफ कर दिए। इसके अलावा कुछ पार्किंग स्थलों से कम आय होने के नाम पर भी 42 लाख रुपए की छूट दे दी गई

 इतनी छूट मिलने पर भी कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष के 30 लाख और अगले वित्त वर्ष के एडवांस के रूप में लगभग डेढ़ करोड़ यानी कुल 1.80 करोड़ रुपए जमा नहीं कराया। पार्किंग ठकेदार को इतनी अधिक छूट देने को लेकर निगम के तह बाजारी के ठेकेदार और अन्य लोगों ने आपत्ति ली है। नगर निगम में यही हाल शहर के अन्य पार्किंग स्थानों का होने की वजह से फ्री पार्किंग जोन घोषित करना पड़ा है।पार्किंग गतिविधियों में अव्यवस्था भ्रष्टाचार की शिकायत समेत निगम में इसकी राशि नहीं जमा करने के मामले में बीते एक साल में एक दर्जन से अधिक ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड किया जा चुका है।

अधिकारियों से सांठ-गांठ की वजह से ब्लैक्लिस्टेड होने के बाद उन्हीं ठेकेदारों को फिर काम दिया जा रहा है। जबकि पार्किंग दर अधिक होने की वजह से नए ठेकेदार इसमे रुचि नहीं लेते हैं। ठेकेदारों द्वारा पार्किंग का पैसा नहीं जमा करने पर निगम ने इसे फ्री कर दिया है। लेकिन इसका फायदा जनता को नहीं मिल पा रहा है। यहां गाड़ी पार्क करने पर लोगों को पार्किंग शुल्क चुकाना पड़ रहा है।

 इसके बावजूद फ्री पार्किंग वाले स्पेस में अब तक निगम ने कोई बोर्ड नहीं लगाया, जिससे लोगों को पता चल सके कि कौन सी पार्किंग पेड और कौन सी फ्री। इसी असमंजस का फायदा उठाते हुए ठेकेदार ठेका निरस्त होने के बाद भी पार्किंग की अवैध वसूली कर रहे हैं। नगर निगम को फ्री  पार्किंग स्थलों पर बोर्ड लगाना चाहिए, ताकि आम लोगों को लूटने से बचाया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.