अवैध शराब कारोबारियों व शिकारियों को नेस्तनाबूद करें : मुख्यमंत्री

Updated on 15-05-2022 08:10 PM

 भोपाल प्रदेश के गुना जिले में हुए मुठभेड कांड के बाद  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिकार करने वालों अवैध शराब का कारोबार करने वालों को क्रश (नेस्तनाबूद) किया जाए। गुना की घटना से मैं बहुत बेचैन हूं। मेरा संकल्प है किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा।

 पुलिस विभाग में निरंतर समीक्षा हो। प्रयास हो कि अपराध घटित ना हो। गुना मुठभेड़ के दुखद प्रसंग के बाद मुख्यमंत्री एक्शन मोड में हैं। शनिवार को इस सिलसिले में उच्चस्तरीय आपात बैठक करने के बाद आज उन्होंने प्रातः 7:00 बजे निवास से प्रदेश के कमिश्नर/पुलिस महानिरीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की।

 उन्होंने कानून व्यवस्था और जनकल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस बैठक में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ जिलों में अच्छी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी, स्टाफ बधाई के पात्र हैं। सीएम ने स्पष् निर्देश दिए कि हमेशा क्विक एक्शन हो। अपराधों को रोकने की व्यवस्था हो। महिलाओं के प्रति अपराधों पर भी नजर रखें। प्रत्येक जिले में नियमित रूप से कार्य विश्लेषण किया जाए।

 अपराध नियंत्रण की शीघ्र ही पुनः समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने पहले भी बहुत क्लियर किया है और मैं फिर दोहरा रहा हूं कि क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाए रखना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को नहीं छोड़ने का मेरा संकल्प है। महिलाओं के प्रति अपराध को लेकर मैं कितना संवेदनशील हूं, आप जानते हैं। हमारा काम है समाज के लिए शांति से जीने की व्यवस्था करना। अपराध हों, ऐसी परिस्थिति पैदा करनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस सप्ताह अनेक महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी कार्यक्रम होंगे। 16 मई को संबल योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह राशि का वितरण 600 करोड़ रुपए किया जाएगा! 17 मई को प्रधानमंत्री आवास शहरी हितग्राहियों को गृह प्रवेश राशि 600 करोड़ और अन्य योजनाओं का प्रारंभ लगभग 12000 करोड़ का किया जाएगा। 18 मई को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 1650 करोड़ का हस्तांतरण किया जाएगा। 19 मई को मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना के अंतर्गत विभिन्न हितग्राहियों को लाभ और प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। 20 मई को कायाकल्प अवार्ड का विभागीय कार्यक्रम रहेगा! प्रदेश सरकार जनकल्याण के कोई काम करने से पीछे नहीं हटेगी और इसके काम के लिए धन की कमी भी आडे नहीं आने दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.