अमृत सरोवरों को दर्शनीय स्थल के रूप में करें विकसित : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 08-05-2022 06:33 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में निर्मित कराए जा रहे अमृत सरोवरों को दर्शनीय स्थलों के रूप में विकसित किया जाए। अमृत सरोवर के आस-पास ऐसा वातावरण निर्मित किया जाए, जहाँ ग्रामीण घूमने जाएँ और आनंद का अनुभव ले सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर प्रदेश के हर जिले में बनाए जा रहे अमृत सरोवर की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जलाभिषेक अभियान में वर्षा के जल को संरक्षित करना आवश्यक है, जिससे भविष्य के लिये अधिक से अधिक वर्षा जल संग्रहीत किया जा सके। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि जिन गाँवों में अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं, वह अच्छे बनें, उनमें किसी भी प्रकार की कमी न रहे, उनके आस-पास घाट निर्माण एवं वृक्षा-रोपण का कार्य भी किया जाए। उन्होंने कहा कि तालाबों की फोटो विभाग के पोर्टल पर भी अपलोड किए जाएँ। तालाबों का उपयोग बेहतर ढंग से हो। उन्होंने कहा कि निर्मित सरोवरों के शुभारंभ की भी तैयारी की जाए।

प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में अमृत सरोवर निर्माण का कार्य तीव्र गति से और अच्छे ढंग से किया जा रहा है। प्रदेश में 15 जून के पहले लगभग 3 हजार तालाब पूर्ण कर लिए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.