धोनी को पसंद आया झाबुआ का कड़कनाथ

Updated on 24-04-2022 05:15 PM

 भोपाल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झाबुआ जिले का कड़कनाथ मुर्गा बेहद पसंद है। यह वजह है कि धोनी के आर्डर पर  झाबुआ  से कड़कनाथ के दो हजार चूजे रांची भेजे गए हैं। यहां झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र के ग्राम रूण्डीपाड़ा के विनोद मेड़ा को पिछले वर्ष धोनी ने कड़कनाथ चूजों का आर्डर दिया था।

 वे 2 हजार चूजे लेकर मेड़ा रांची के लिए रवाना हो गए है। कोरोना के कारण वे पिछले वर्ष धोनी को चूजे नहीं दे पाए थे। जाने के पूर्व उन्होंने सभी चूजों का परीक्षण करवाया। वे रांची पहुंचकर यह चूजे धोनी के फार्म हाउस में देंगे। कड़कनाथ मुर्गों की डिमांड वैसे तो ठंड बारिश के सीजन में अधिक रहती है।

कई क्रिकेटर अन्य खिलाड़ी कड़कनाथ मुर्गा अधिक पसंद करते हैं। क्योंकि कड़कनाथ में विटामिन पाया जाता है। मेड़ा को क्रिकेट खिलाड़ी धोनी ने पिछले वर्ष चूजों का आर्डर दिया था। लेकिन उस समय महामारी के कारण वे चूजे उपलब्ध नहीं करा पाए। वे पिछले कई वर्षों से कड़कनाथ का पालन कर रहे हैं। मेड़ा ने एक संस्था बना रखी है, जिसके माध्यम से वे जगह-जगह कड़कनाथ चूजे उपलब्ध कराते हैं।

विनोद मेड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष उन्हें 2 हजार चूजों का आर्डर महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दिया गया था। महामारी के कारण वे इन्हें उपलब्ध नहीं करवा पाए। अब उन्होंने चूजे तैयार कर लिए हैं और इन्हें लेकर वे रांची के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना था कि फिलहाल धोनी आइपीएल खेल में व्यस्त हैं।

ये चूजे वे उनके भाई या उनके मैनेजर को सौंपेगे। रवाना होने के पूर्व उन्होंने सभी चूजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया है। झाबुआ जिला पशु चिकित्सालय के उप संचालक विलसन डावर का कहना है कि चूजों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया है। आवश्यक सावधानी के संबंध में भी जानकारी दे दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.