परीक्षा में नहीं बिठाया, अब ब्याज सहित लौटाना होगा राशि

Updated on 12-02-2022 06:12 PM

 भोपाल प्रदेश के सागर जिले के एक कॉलेज ने छात्र से फीस तो वसूल ली लेकिन परीक्षा में नहीं बैठने दिया। मामला जिला उपभोक्ता आयोग के पास आया तो अपने फैसले में आयोग ने ब्याज के साथ राशि लौटाने का फैसला सुनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर जिले के छात्र ने सागर होम्योपैथी मेडिकल कालेज में बीएचएमएस में प्रवेश लिया। उसने द्वितीय वर्ष की फीस भी जमा कर दी, लेकिन उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। उससे द्वितीय वर्ष का भी फीस ले लिया गया। विद्यार्थी ने फीस और मूल अंकसूची वापस मांगी तो उसे कालेज ने नहीं लौटाया। दरअसल, सागर जिले का छात्र रवि आनंद सिंह चंदेल ने जिला उपभोक्ता आयोग में सागर होम्योपैथी मेडिकल कालेज हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संचालक पीके ताम्रकार के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत की थी।

 आयोग ने भी उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया। आयोग ने निर्णय सुनाया था कि बीएचएमएस द्वितीय वर्ष की ली गई फीस 24,680 रुपये अदायगी दिनांक से 9 फीसद ब्याज के साथ और डेढ़ हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति राशि भी देना होगी। इसके बाद संस्थान ने फिर से 2009 में सागर होम्योपैथी कालेज ने फैसले के खिलाफ राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील लगा दी थी। 13 साल बाद राज्य उपभोक्ता आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन फीस वापस देने के निर्णय को निरस्त कर दिया, बल्कि सिर्फ दस्तावेज वापस करना होगा।

आयोग ने कालेज प्रशासन को आदेश देते हुए कहा कि कालेज ने विद्यार्थी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कालेज को दसवीं बारहवीं की मूल अंकसूची और चरित्र प्रमाण पत्र जल्द वापस करने का आदेश दिया। सागर मेडकिल होम्योपैथी कालेज ने तर्क रखा कि छात्र ने बीएचएमएस प्रथम वर्ष में 2006 में प्रवेश लिया था। बीएचएमएस कोर्स के लिए काउंसिलिंग कर प्रवेश लिया जाता है। छात्र द्वारा प्रथम वर्ष का शुल्क जमा किया था। वह परीक्षा में अनुपस्थित रहा। कोर्स में प्रवेश लेने के बाद उसे निरस्त नहीं किया जाता है। छात्र ने स्वयं ही कोर्स को पूरा करने में रूचि नहीं दिखाई। कोर्स पूरा नहीं हुआ। इस कारण उसे डिग्री नहीं दी गई। आयोग ने इस तर्क को खारिज कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.