आरटी-पीसीआर पोर्टल में जानकारी दर्ज करने में आ रही दिक्कत

Updated on 03-02-2022 04:55 PM

 भोपाल   शहर में कोरोना मरीजों की जानकारी आरटी-पीसीआर पोर्टल में दर्ज करने में दिक्कत रही है।  रोजाना सर्वर डाउन हो जा रहा है। इस वजह से कोरोना की जांच में देरी हो रही है और मरीज परेशान होते रहते हैं। आइसीएमआर के इस पोर्टल का सर्वर दोपहर में 12 से 1 बजे के करीब प्रतिदिन डाउन हो जा रहा है। तब तक मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।

 भोपाल के लगभग सभी फीवर क्लिनिको में ऐसी स्थिति बनती है। कई जगह विकल्प के तौर पर पोर्टल में एंट्री करने की जगह रजिस्टर में नाम और फोन नंबर लिख लिया जाता है, लेकिन पोर्टल में एंट्री नहीं होने की वजह से मरीज को जांच रिपोर्ट संबंधी एसएमएस नहीं मिल पाता। पॉजिटिव आने पर मरीज को खोजना भी मुश्किल हो जाता है।इसकी वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत जेपी अस्पताल के फीवर क्लीनिक में हो रही है। यहां पर हर दिन करीब 500 मरीजों की जांच की जाती है, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से जांच में देरी होती है। इस कारण मरीजों और कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। ज्यादा मरीज होने और जांच में देरी होने की वजह से यहां पर पिछले हफ्ते जांच के लिए दो खिड़कियां बढ़ा दी गई हैं। एक खिड़की सामने की तरफ है, जहां पहले पर्चा बनाया जाता था। दो खिड़कियां पीछे की तरफ होम्योपैथी ओपीडी के पास हैं।

भोपाल के मुख् चिकित्सा स्वास्थ् अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि यह पोर्टल आइसीएमआर का है इसलिए वह कुछ नहीं कर सकते। मरीजों का नाम रजिस्टर में लिख दिया जाता है। बाद में पोर्टल पर एंट्री कर ली जाती है। फीवर क्लीनिकों में जांच करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि आरटी-पीसीआर पोर्टल में मरीज का नाम, पता, उम्र और लक्षण दर्ज करना होता है। इसके बाद ही जांच की जाती है। सर्वर डाउन होने की स्थिति में मरीजों को इंतजार करने के लिए कहा जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.