भोपाल रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू

Updated on 12-10-2022 05:12 PM

भोपाल
भोपाल रेलवे स्टेशन पर काम से उतरने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल भोपाल रेलवे स्टेशन पर काम से उतरने वाले यात्रियों को सामान लेकर भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब स्टेशन पर डिजिटल लॉकर/क्लॉक रूम की सुविधा शुरू हो गई है। इस सुविधा की शुरुआत प्लेटफार्म नंबर एक की ओर नए भवन के सामने की गई है। डिजिटल लॉकर में यात्री अपना सामान रखकर स्टेशन के बाहर कहीं भी घूमने जा सकते है और लॉकर की चाबी अपने पास रख सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को मामूली सा चार्ज देना होगा।
 
डिजिटल लॉकर में 24 घंटे का चार्ज ₹15
भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुरू हुई डिजिटल लॉकर सुविधा के लिए यात्रियों को 24 घंटे के लिए प्रति सामान्य 15 पर और अगले 24 घंटे के लिए ₹20 प्रति सामान देने होंगे। लॉकर की चाबी यात्री अपने साथ ले जा सकेंगे। इससे पहले यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर या फिर काम से रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सामान रखने के लिए होटलों का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अब डिजिटल लॉकर के शुरू होने से यात्रियों को अपने सामान की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

डिजिटल लॉकर के शुरू होने से 10 साल में रेलवे को मिलेंगे एक करोड़ रुपये
सोमवार को भोपाल रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर का शुभारंभ किया गया। रेलवे स्टेशन प्रबंधक एस एल मीणा ने बताया कि रेलवे ने 10 साल के लिए इसे निजी भागीदारी के तहत एक प्राइवेट कंपनी को सेवा शुरू करने के लिए कहा है। स्टेशन पर तीन तरह के लॉकर है। डीसीआई राजेश रैकवार ने बताया कि यात्रियों को इस नई सेवा के बारे में सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों को जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। वही डीआरएम राहुल उपाध्याय ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से रेलवे को 10 वर्षों में 1 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने का अनुमान है। इससे यात्री सुविधाओं का विस्तार करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.