कांग्रेस में अलग-थलग पड़े दिग्विजय, मिश्रा बोले

Updated on 14-04-2022 05:13 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में खरगोन उपद्रव पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गलत फोटो को ट्वीट कर डिलीट करने पर सियासत गरमा गई है। दिग्विजय पर कांग्रेस विधायक सोहन लाल बाल्मीकि के बयान के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है।

मिश्रा ने कहा कि जो ट्रिक पहले दिग्विजय सिंह परदे के पीछे से अपनाते थे, अब लग रहा है कि उसी दाव से उन्हें चित किया जा रहा है। कांग्रेस के लिए दिग्गी तू तो हानिकारक है। उनकी वफा का चर्चा ही ऐसा कि अपनी वफा से ही शरमा रहे हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस में अलग-थलग पड़ गए है। अब उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि उनके पक्ष में कोई नहीं आया, उनके खिलाफ ही आया। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के धोखे वाले सॉफ्ट हिंदुत्व को भी बेनकाब कर दिया। अब यह हनुमान चालीसा पढ़े या कुछ और पढ़े।

 यह समझ में गया है कि यह कौन-सी खाल ओढ़े रहते हैं। सच में उन्होंने बहुत खराब ट्वीट किया था। मध्य प्रदेश की शांति भंग करने के लिए वह ट्वीट किया था। आप दस साल मुख्यमंत्री रहे हैं, थोड़ा तो सोचना चाहिए कि क्या शेयर कर रहे हैं। 24 घंटे भी इतना पॉलिटिकल नहीं रहना चाहिए कि प्रदेश को आग में झोंक दो। अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए।

दिग्विजय के ट्वीट ने साफ्ट हिंदुत्व की पोल खोली

 प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने वाले ट्वीट पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के साफ्ट हिंदुत्व की पोल खोल दी है। इसलिए कमल नाथ के पूजा-पाठ वाले बयानों का सच क्या है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। दिग्विजय सिंह पर जिस तरह उनकी ही पार्टी के विधायक ने सवाल उठाएं हैं, उस पर यही कहा जा सकता है कि उनकी वफा का चर्चा ही ऐसा कि खुद अपनी वफा से शर्मा रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि खरगोन से पलायन की खबरें असत्य और भ्रामक हैं। डर के साए में प्रदेश में कहीं पलायन हुआ है, हम कहीं ऐसा होने देंगे। खरगोन में जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों का आंकलन कर कफ्र्यू में ढील पर फैसला करेगा।

भोपाल में शहर काजी द्वारा मस्जिदों में सीसीटीवी लगाने की बात पर गृहमंत्री ने कहा कि मस्जिदों पर सीसीटीवी लगाने की भोपाल शहर काजी की पहल अच्छी है। अगर किसी कदम से भ्रम दूर होता है और परस्पर विश्वास बढ़ता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कई पर्व रहे हैं। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश के सभी जिले अलर्ट मोड़ पर हैं। सीएम शिवराज ने एहतियातन सभी सम्मानित मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार के जिलों में व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

वीडी शर्मा ने भी साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जेल जाएंगे, उन्होंने सुनियोजित साजिश के तहत गलत फोटो ट्वीट की। सोनिया गांधी ने माहौल खराब करने की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को दी है, खाकी पर गोली और राम भक्तों पर पथराव बर्दाश्त नहीं होगा।

पांच जिलों में केस दर्ज 

दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बिहार की एक फोटो को खरगोन हिंसा से पहले की बताकर ट्वीट किया। बाद में उसे डिलीट कर दिया। इस फोटो में एक युवक धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा लगा रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी के बड़े नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर उन्माद फैलाने और प्रदेश की शांति को भंग कर दंगा भड़काने की कोशिश बताया।

भोपाल समेत पांच जिलों में दिग्विजय सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज हुए हैं। कांग्रेस के परासिया से विधायक सोहन लाल बाल्मीकि ने कहा कि दिग्विजय सिंह को अपने ट्वीट की सच्चाई के प्रमाण रखना चाहिए। अपनी हरकतों से कांग्रेस को कटघरे में खड़ा नहीं करना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.