मुरैना पहुंचे दिग्विजय ने कहा- ज्योतिरादित्य के जाने के बाद कांग्रेसी एक

Updated on 15-02-2022 05:36 PM

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंचे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मप्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेसी एक हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिताजी और दादा जी से मेरे अच्छे संबंध थे और इसके साथ ही सिंधिया के पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी को कांग्रेस में लाने के लिए संजय गांधी जी के नेतृत्व में मैं और अर्जुन सिंह जी आगे आए थे। जब वे कांग्रेस में थे तब में ग्वालियर-चंबल अंचल में दौरा करने के लिए नहीं आता था, इससे बड़ी सम्मान की और क्या बात हो सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस समय पूरे देश भर में सभी बड़ी-बड़ी प्रोजेक्ट बेचे जा रहे हैं। मोदी जी कह रहे हैं कि 70 साल में कुछ विकास नहीं हुआ तो फिर वह हर संपत्ति को क्यों बेच रहे हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि आज पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ खड़ी हुई है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुरैना में शक्कर कारखाना है, जिसने हजारों किसानों को लाभ दिया था उसको भी सरकार ने नीलामी करने के लिए कार्रवाई कर दी है।

इसके विरोध में पूरी कांग्रेस पार्टी 22 फरवरी को सर्वदलीय बैठक आयोजित कर रही है। जिस पर हम आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। वहीं असाम के मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी है और मैंने खुद असम के मुख्यमंत्री के विरोध में बयान दिया है, पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी के साथ हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.