दिग्विजय सिंह बोले- भाजपा की कथनी-करनी में अंतर

Updated on 05-03-2022 05:26 PM

भोपाल। भाजपा हमेशा से सिर्फ धर्म की राजनीति करती आई है। इनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। गाय को यह लोग माता का दर्जा देते हैं, लेकिन उसकी दुर्दशा की ओर यह लोग ध्यान नहीं देते। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का।

सिंह शुक्रवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर कुछ देर रुके थे, जहां स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान सिंह को पेडमी की गौशाला में हुई घटना की जानकारी दी गई। इस पर पूर्व सीएम ने कांग्रेस नेताओं को सभी गौशालाओं में जाकर व्यवस्था देखने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को खुद सभी गौशालाओं का ऑडिट करने के लिए भी कहा।

सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने गौ-माता के चारे को लेकर 1 रुपए 60 पैसे प्रतिदिन के हिसाब से जो बजट का प्रावधान किया है वह बहुत कम है। इस कारण ही गौ-माता की दुर्दशा हो रही है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

भाजपा हमेशा धर्म की राजनीति करती आई है। गौ-शाला में गौ-माता की अच्छी व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं देता है। पूर्व सीएम सिंह ने कहा कि जो गौ-माता पर अत्याचार हुआ है। उसके लिए दोषियों को दंड मिलना चाहिए। पूर्व सीएम सिंह ने सभी कांग्रेस नेताओं को पेडमी में गौ-माता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था देखने के भी निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.