दिग्विजय सिंह बोले - खरगोन हिंसा नहीं रोक पाना शासन प्रशासन की असफलता

Updated on 04-05-2022 06:57 PM

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि खरगोन हिंसा को नहीं रोक पाना शासन प्रशासन की असफलता है। दिग्विजय सिंह ईद के मौके पर इंदौर में थे। दिग्विजय ने सुबह सदर बाजार मस्जिद में शहर काजी की अगवानी की और ईद की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की।

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि त्योहार मिलाप का है, सौहार्द बढ़ाता है। प्रेम और भाईचारा बढ़ाते हैं। सभी को मिलकर इसे मनाना चाहिए। खरगोन दंगों को लेकर उन्होंने कहा कि खरगोन में वाकये के दो सप्ताह बाद भी कफ्र्यू लगा हुआ है। ईद के दिन ईदगाह में नमाज पढऩे की अनुमति नहीं दी गई। यह शासन प्रशासन की असफलता है। लोगों में प्रेम, सद्भाव का भाव जो बिगड़ा हुआ है, प्रशासन वह नहीं सुधार पा रहा है।

 रामनवमी के दिन सुबह जूलुस निकला, जिसमें मुस्लिमों ने पानी पिलाया। वह प्रेम और सद्भाव के साथ खत्म हो गया था। फिर दूसरी बार जूलुस क्यों निकाला गया। इनके बाद नियमों को तोड़ा गया। इसकी जांच होनी चाहिए। जिन लोगों ने शहर का माहौल बिगाडऩे का काम किया है, जिन्होंने पत्थर फेंकें, जिन्होंने आग लगाई, जिन्होंने तलवारें मारी, उन्हें सजा दी जानी चाहिए। चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम हो, जिसने शांति का माहौल खराब किया है, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि मेरे मुख्यमंत्री काल में जब बाबरी मस्जिद ढांचा ढहाया गया था, तो पूरे प्रदेश में कुछ घटनाएं हुई थी। लेकिन दंगा नहीं हुआ था। इसे हमारी सरकार ने संभाल लिया था। लाउड स्पिकर को लेकर चल रहे विवाद के बारे में दिग्विजय ने कहा कि यह सब बकवास है। यह सभी जनता का ध्यान मूल मुद्दों से हटाकर दूसरी ओर करने के लिए किया जा रहा है। हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता महंगाई को लेकर त्रस्त है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.