दिग्विजय सिंह ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से मांगा समय, कहा-

Updated on 20-01-2022 04:53 PM

भोपाल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि एक माह से मिलने का समय मांग रहा हूं पर अभी तक नहीं दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी है कि बीस जनवरी तक समय नहीं मिलता है 21 जनवरी से मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ जाऊंगा।

दिग्विजय सिंह के पत्र में कहा गया है कि टेम और सुठालिया सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत भोपाल, राजगढ़, विदिशा और गुना जिले के किसानों की हजारों एकड़ भूमि डूब में रही है। प्रभावित परिवारों को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि इसको लेकर पूर्व में आपको पत्र भी लिखे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 किसानों की समस्या से अवगत कराने के लिए कोविड प्रोटोकाल के तहत छोटे प्रतिनिधिमंडल के साथ बीस जनवरी तक मिलने का समय देने पर निर्णय लें। यदि समय नहीं दिया जाता है तो फिर मुझे प्रभावित किसानों के साथ आपके (मुख्यमंत्री) आवास के सामने धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। और तब तक नहीं उठूंगा, जब तक मुलाकात नहीं हो जाती।

दिग्विजय सिंह का आरोप है कि वह शिवराज सिंह से लंबे समय से मिलने का समय मांग रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री समय नहीं दे रहे हैं। अब दिग्विजय सिंह ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री को कहा दिया है कि 20 जनवरी तक मुलाकात का समय दें, नहीं तो 21 जनवरी से सीएम हाउस के सामने वह किसानों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.