मप्र में शराबबंदी पर दिग्विजय सिंह की सलाह

Updated on 18-02-2022 05:09 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में शराबंदी को लेकर सियासित जारी है। बुधवार को उमा भारती के बाद अब राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस क्षेत्र की भी 50 प्रतिशत महिलाएं शराबबंदी के पक्ष में हों। वहां की दुकानें बंद करें।

दिग्विजय सिंह पीसीसी मुख्यालय में संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां पर उन्होंने कहा कि मेरी शराबबंदी को लेकर नीति साफ है। किसी भी शहर गांव, मोहल्ल में शराब की दुकान बंद करनी हो तो उस क्षेत्र की महिलाओं की राय लें। जिस क्षेत्र की 50 प्रतिशत महिलाएं शराबबंदी के पक्ष में हों वहां की दुकानें बंद करें। बता दें इससे पहले उमा भारती भी शराबबंदी को लेकर अभियान शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन तीन बार तारीखें देने के बाद भी आंदोलन शुरू नहीं हुआ।

कांग्रेस ने उमा पर साधा था निशाना

उमा भारती की शराबबंदी को लेकर आंदोलन शुरू करने की तीसरी तारीख 14 फरवरी के बीत जाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा था। कांग्रेस ने कहा कि था कि शिवराज सरकार के शराब प्रेम के आगे अब प्रदेश की फायर ब्रांड नेता पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी घुटने टेक दिए हैं। कांग्रेस नेता नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि शराबबंदी को अभियान शुरू करने को लेकर तारीख पे तारीख सामने रही है। पहले उन्होंने 8 मार्च 2021 की तारीख दी, फिर उसे बढ़ाकर 15 जनवरी 2022 और फिर 14 फरवरी 2022 किया। इसको लेकर इंदौर में कांग्रेस ने पोस्टर भी लगाए थे।

सिर्फ प्रचार के लिए देते हैं ऐसे बयान

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। हम सबको नशे से दूर रहना चाहिए। नशे से लोग दूर रहे, हम सबका यही उद्देश्य है। शराब नीति में ही हमने पहली लाइन में कहा है कि नशे से सब दूर रहें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.