राज्यपाल श्री पटेल के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर अतिथि बने दिव्यांग बच्चे

Updated on 09-07-2022 12:11 AM

  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर दिव्यांग बच्चे राज्यपाल के अतिथि बनें। राज्यपाल की मेजबानी में बच्चों ने दोपहर का भोजन राजभवन में ग्रहण किया। करीब 60 दिव्यांग बच्चों ने राजभवन का भ्रमण भी किया।

     राज्यपाल श्री पटेल के आत्मीय संवाद और स्नेहिल व्यवहार से दिव्यांग बच्चे अभिभूत हो गए। उन्होंने मनुहार कर उनको भोजन कराया। राज्यपाल ने अपने मधुर वचनों, स्नेहिल व्यवहार और शुभकामनाओं के आशीर्वाद से दिव्यांग बच्चों के मन, मस्तिष्क को आनंद के रंग में सराबोर कर दिया।

     राज्यपाल श्री पटेल ने दिव्यांग बच्चों से कहा कि वह राजभवन भ्रमण के अपने अनुभवों को अपने साथियों और परिजन के साथ साझा करें। उन्होंने अपने नवासे के श्रवण बाधित होने की जानकारी देते हुए कहा कि यदि शरीर में कोई कमी होती है तो कुदरत कोई अन्य दिव्य शक्ति भी प्रदान कर देती है। जरूरत अपने अंदर की इस शक्ति को पहचानने की है। उन्होंने दृष्टि-बाधित बालिका में श्रवण और गायन की दिव्य शक्ति होने का उल्लेख करते हुए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों और प्रशिक्षकों की सेवा-भावना की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को उनकी दिव्य शक्तियों को पहचानने में मदद के साथ ही उन्हें प्रदर्शन का भी अवसर प्रदान करने में सहयोग करें।

     राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित सभी दिव्यांग बच्चों को शुभाशीष और स्नेह प्रदान कर चॉकलेट भेंट की।

     उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण विद्यालय, शैलूम स्कूल और शासकीय मानसिक विद्यालयों के 15 अस्थि बाधित, 15 श्रवण बाधित, 19 मस्तिष्क मन्दता और 8 दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चे शामिल थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
भोपाल: धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने आज भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को नकली कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की घोषणा की। इस अभियान…
 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
Advt.